File Photo
File Photo

Loading

इगतपुरी: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाशिक से मुंबई अवैध रूप से ले जा रहे गुटखे दो कंटेनर जब्त में सफलता प्राप्त की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप, अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी कांगणे, पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन भोसले, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नाशिक-मुंबई हाईवे पर अवैध गुटखा ले जाए जाने का पता चलने पर इंस्पेक्टर राजू सुर्वे, सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सोपान राखोंडे,  सहायक पुलिस इंस्पेक्टर विकास ढोकरे, पुलिस कांस्टेबल किशोर खराटे, दीपक अहिरे, पुलिस कांस्टेबल सचिन देसले, मुकेश माहिरे, राहुल साल्वे, विजय रुद्रे, अभिजीत पोटिंडे, गिरीश बागुल, विनोद टायली, नीलेश देवराज ने मुंबई आगरा हाईवे पर जाल बिछाया। 

80 लाख रुपये का गुटखा जब्त 

नाशिक से मुंबई ले जाए जा रहे दो कंटेनरों की जांच की गई तो उनमें भारी मात्रा में गुटखा मिला। पुलिस ने दो कंटेनरों में बंद 80 लाख रुपये का गुटखा जब्त किया है, जिसमें 4KSTAR, SHK कंपनी का गुटखा जब्त किया गया है।  कंटेनर HR 38 Z3937 और HR 47 E 9140 से गुटखा जब्त होने से हड़कंप मच गया है। 

पुलिस ने इस दौरान 1 करोड़, 28 लाख, छह हजार रुपए की नकद धनराशि भी जब्त की है। वाहन चालक सलमान खान (30) तथा इरफान खान (31)इस मामले में शामिल हैं। पुलिस इंस्पेक्टर राजू सुर्वे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सोपान राखोंडे के साथ एक पुलिस टीम आगे की जांच कर रही है।