Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh did not appear before ACB, was issued summons in extortion case
File Photo

    Loading

    सिन्नर. सिन्नर-शिर्डी महामार्ग (Sinnar-Shirdi Highway) के पास होने वाली कृषि जमीन खरीदने के लिए एक समय मुंबई के बड़े-बड़े राजनीतिक नेता, उद्यमी सहित हाई प्रोफाइल व्यक्ति की कतार लगती थी। इसके चलते यहां के जमीन के दाम आसमान छूने लगे। एक खरीदी मामले में मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर (Former Police Commissioner) परमबीर सिंह (Parambir Singh) के सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ।

    परमबीर सिंह (Parambir Singh) के सहयोगी के नाम पर सिन्नर में करोड़ों रुपए की संपत्ति होने की बात सामने आई। जिसके चलते राजनीतिक और हाई प्रोफाइल श्रेणी के नागरिकों में खलबली मच गई है। परमबीर सिंह के सहयोगी के नाम बेनामी संपत्ति होने की की चर्चा शुरू हो गई है। इस दृष्टी से राज्य गुप्तचर यंत्रणा और स्थानिय पुलिस यंत्रणा जांच कर रही है। फर्जी किसान होने का प्रमाणपत्र जोड़कर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के सहयोगी संजय पुनूमिया ने सिन्नर तहसील के धारणगांव और मिरगांव में शिर्डी महामार्ग के पास साढ़े दस हेक्टेयर कृषि जमीन खरीदी है। धारणगांव स्थित 2007 में एक खरिदी प्रकरण में पुनूमिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया।

    सिन्नर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। परमबीर सिंह प्रकरण में खंडणी मामले में गिरफ्तार किए गए संजय मिश्री लाल पुनूमिया ने 2007 में धारणगांव स्थित शिर्डी मार्ग के पास खेती गट क्रमांक 310 में एक हेक्टेयर 78 आर जमीन खरीदी है। इस खरीदी का पंजीकरण करते हुए उसने उत्तन (ता. ठाणे) स्थित एक कृषि गट की फर्जी ऋणपत्रिका पेश की थी।

    धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    लंबे समय के बाद इस जमीन खरिदी प्रकरण में परमबीर सिंह का नाम शामिल होने के बाद पुनूमिया का किसान प्रमाणपत्र फर्जी होने की बात स्पष्ट हुई। सिन्नर स्थित दुय्यम निबंधक प्रमोद वामन द्वारा की गई शिकायत के बाद सिन्नर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। परमबीर सिंह ने पुनूमिया के नाम पर बेनामी संपत्ति लेने की चर्चा शुरू है। इस दृष्टी से राज्य गुप्तचर यंत्रणा और स्थानिय पुलिस यंत्रणा जांच कर रही है। दरमियान ठाणे में गिरफ्तार किए गए पुनूमियाला को सिन्नर में लाने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

    ऐसी है पुनूमिया की जमीन

    सिन्नर तहसील में पुनूमिया के नाम पर धारणगांव स्थित भोकणनाला के पास खेत गट क्रमांक 310 में एक हेक्टेयर 78 आर क्षेत्र है। इसी जमीन की खरिदी के लिए उसने फर्जी किसान होने की ऋणपत्रिका दाखिल की। इस जमीन के नजदिक गट क्रमांक 311 में संजय और उसका पुत्र सनी पुनूमिया के नाम पर 2 हेक्टेर 26 आर सामूहिक क्षेत्र खरिदी किया है। धारणगांव स्थित कुल खेत जमीन 4 हेक्टेयर के आस पास है। मिरगाव शिवार के सायाले फाटा के पास शिर्डी मार्ग के नजदिक खेती गट क्रमांक 477-1 के 4 गट उभय पिता-पुत्र के नाम पर होने की ऋणपत्रिका मिली है। यहां पर हायवे फ्रंट होने वाली 6 हेक्टेयर 38 आर इतनी जमीन पुनूमिया के नाम पर है। पाथरे में गोदावरी नहर के पास कुआं खुदाई के लिए एक गुंठा क्षेत्र खरिदी किया है। यहां से पाइप लाइन कर मिरगाव में पानी लाया गया है।