arrest
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    पिंपरी. मेट्रोमोनियल वेबसाइट (Metromonial Website) पर पहचान कर व्यक्ति ने महिला को शादी (Marriage) का झांसा देकर दोस्ती की। उसका विश्वास जीतकर 11 लाख रुपए ठग (Fraud) लिए। शादी का नकली सर्टिफिकेट (Fake Certificate) भेजा, बिजनेस के लिए उसके नाम पर 80 लाख रुपए लोन लेने की मांग की। इसके लिए महिला द्वारा इंकार करने पर उसे धमकाया। इस मामले में महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी प्रेमराज थेवराज ( सिविलाइजेशन कॉलोनी, ननगलू पार्ट-1, चेन्नई, तमिलनाडु) को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला द्वारा निगड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। यह मामला 17 अप्रैल 2020 से 11 सितंबर 2021 के बीच संभाजीनगर, चिंचवड़ में हुआ। 

    मेट्रोमोनियल वेबसाइट से हुई पहचान 

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और आरोपी की पहचान एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर हुई। आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा देकर दो-तीन महीने फोन पर मीठी-मीठी बातें कर उसका विश्वास जीता। पैसों की जरुरत है, बताकर उसने महिला से 11 लाख 4 हजार 500 रुपए ले  लिए। शादी करने के लिए आरोपी ने महिला को चेन्नई बुला लिया। झूठ बोलकर शादी के फॉर्म पर महिला के सिग्नेचर लिए। शादी का नकली सर्टिफिकेट देकर बिजनेस के लिए 80 लाख रुपए का लोन महिला के नाम पर लेने की मांग की।