RTE Thane

    Loading

    पुणे: राज्य के प्राइवेट स्कूलों (Private Schools) में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आरटीई प्रवेश (RTE Admission) के लिए अब तक 8,820 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसके माध्यम से एक लाख 1 हजार 881 सीटें (Seats) उपलब्ध हुई हैं।  इस प्रवेश प्रक्रिया में पुणे जिले ( Pune District) के 936 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वर्ष 2023-24 में प्रवेश के लिए 15,688 सीटें उपलब्ध हुई हैं।    

    शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाती हैं। इन छात्रों को 25 प्रतिशत सीटों पर मुफ्त प्रवेश दिया जाता है। इसके प्रवेश के लिए प्राथमिक शिक्षा संचालनालय द्वारा केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पद्धति से चलाई जाती है। इस प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में स्कूलों को रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी जिलों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुरी हो गई है। स्कूल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पहले चरण में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया धीमी थी।  

    आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने का दावा 

    इस बीच, प्राथमिक शिक्षा संचालनालय द्वारा स्कूलों के रजिस्ट्रेशन के लिए समय बढ़ाकर दिया गया था। इसके साथ ही आरटीई के तहत पात्र स्कूलों की 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय में होना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी संबंधित जिलों के शिक्षाधिकारी को सौंपी गई थी। स्कूलों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने का दावा शिक्षा अधिकारियों ने किया है। 

    राज्य में प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटें 

    • कुल स्कूल:  8,820 
    • प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटें: 101,881   
    जिला   आरटीई स्कूल     उपलब्ध सीटें 
    पुणे      936         15,270  
    ठाणे     628      12,270
    नागपुर   653    6,577 
    औरंगाबाद   546    4,069
    नासिक   401   4,854  

    आरटीई के अनुसार 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के छात्रों को प्रवेश के लिए स्कूल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हो गई थी, लेकिन इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में स्कूलों का कम रिस्पांस मिला। हर वर्ष इस प्रवेश प्रक्रिया में देरी होती है। इससे बच्चों को स्कूलों में देरी से प्रवेश मिलता है। प्राथमिक शिक्षा विभाग छात्रों की आवेदन प्रक्रिया तुरंत शुरू कर प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जिससे प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी होकर बच्चे समय में स्कूल में जा सकेंगे।

    -सुरेखा खरे, अध्यक्ष, 25 प्रतिशत आरक्षण पालक सभा