Representative Photo
Representative Photo

    Loading

    पुणे: पुणे जिले (Pune District) की दो घटनाओं में कुल 9 लोगों की डूबने (Drowning) से मौत (Death) हो गई। एक घटना भोर के भाटघर डैम (Bhatghar Dam) की है, जिसमें पांच विवाहित महिलाएं डूब गईं। जिसमें 4 सगी बहनें शामिल हैं, वहीं खेड के चाकसमान डैम (Chaksman Dam) में 4 बच्चे डूब गए। ये सभी गर्मी में तैरने गए हुए थे। पर काल ने उन्हें छीन लिया। 

    दोनों घटनाओं से जिले में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी भाटघर डैम में नाव पलटने से 14 लोग की डूबने से मौत हो गई थी। ये सभी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसके बाद यह यह बड़ी घटना हुई है।

     एक की बचाई जान

    पहली घटना भोर तहसील के नर्हे गांव की है। इस घटना में एक लड़की को बचा लिया गया है। गुरुवार की शाम पांच बजे यह दुर्घटना हुई। इस घटना में खुशबू लंकेश राजपूत (19), मनीषा लखन राजपूत (20), चांदनी शक्ति राजपूत (21), पूनम संदीप राजपूत (22) और मोनिका रोहित चव्हाण (23) की मौत हो गई। सभी महिलाएं तैरने गई हुईं थीं। स्थानीय युवकों ने तीन शव को बाहर निकाल लिया।  घटना की जानकारी मिलने पर प्रांताधिकारी राजेंद्र कचरे, तहसीलदार सचिन पाटिल, राजगढ़ से पुलिस इंस्पेक्टर सचिन पाटिल अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।। सह्याद्रि सर्च एंड रेस्क्यू फोर्स के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

    8 साल की बच्ची डूबी

    नर्हे के हरीभाऊ रामचंद्र चव्हाण की चार विवाहित लड़कियां दो  दिन पहले ही पूजा के लिए यहां आई थीं। गुरूवार 19 मई की शाम  वे सभी इस डैम के किनारे तैरने गई थीं। उनके साथ 8 साल की बच्ची भी थी। तभी पांचों महिला डूबने लगीं।इस बच्ची ने दौड़ कर स्थानीय लड़कों को इसकी सूचना दी। तब इन बच्चों ने डैम में छलांग लगाई। पर तब तक देर हो चुकी थी। चांदनी राजपूत, पूनम राजपूत और मोनिका चव्हाण का शव बाहर निकाल लिया गया है।

    20 मई से होनी थी स्कूल की छुट्टी

    खेड तहसील के गुंडालवाडी गांव की सीमा में स्थित चासकमान डैम में तैरने गए चार विद्यार्थियों की डूब कर मौत हो गई। इनमें दो लड़के और दो लड़कों का समावेश है।  इनके नाम रीतीन डीडी, परिक्षित अग्रवाल, तनिषा देसाई, नव्या भोसले है। गुंडालवाडी  गांव के समीप  तिवई हिल कृष्णमूर्ति फाउंडेशन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का सह्याद्री स्कूल है। उच्च सोसाइटी के पालक अपने बच्चों को  शिक्षा के लिए इस स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। इन बच्चों की छुट्टी शुक्रवार 20 मई से होनेवाली थी, परंतु उससे पहले ही कुदरत ने उन्हें छीन लिया। गुरुवार 19 मई की शाम पांच बजे यह अनहोनी हो गई।

    शिक्षक के साथ 34 विद्यार्थी तैराकी सीखने गए थे  

    घटनास्थल पर मौजूद शिक्षकों के अनुसार स्कूल के 34 विद्यार्थी शिक्षकों के साथ तैराकी सीखने चासकमान डैम में गए थे। कमर तक के पानी में ये सभी खड़े थे। तभी एक लहर आई और सभी डूबने लगे। शिक्षकों ने उनको बचाने का पूरा प्रयास किया। कई को उन्होंने बाहर भी निकाला। पर चार विद्यार्थी नहीं बच पाए।  घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक पानी में उतरे और विद्यार्थियों को बचाने का प्रयास किया। पर तब तक देर हो चुकी थी। चारों के शव पानी से बाहर निकाल लिया गया है। खेड पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सतीश गुरव, महिला पुलिस उपनिरिक्षक वर्षा राणी घाटे और पुलिस कर्मचारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।