Hoardings
File Pic

Loading

पिंपरी: किवले में कुछ महीने पहले होर्डिंग गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन की ओर से सभी जगह कार्रवाई की गई। परंतु अब एक बार फिर से पिंपरी परिसर में अनधिकृत और खतरनाक  होर्डिंग गलाए गए है। शहर में करीब तीन हजार होर्डिंग होने का अनुमान है। होर्डिंग चाहे सरकारी हो या अनधिकृत अगर सही तरीके से नहीं लगाए गए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। पिछली तीन घटनाओं में सात लोगों की मौत हो चुकी है। महापालिका के नीति के अभाव और स्काई साइन लाइसेंस विभाग में होर्डिंग व्यवसाय और राजनीतिक नेताओं की दखल से इस पर रोक नहीं लग पा रहा है। इसलिए लोगों को लगता है कि अनाधिकृत होर्डिंग लगाने का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

434 होर्डिंग्स को नियमित करने का आदेश

कोर्ट ने 434 होर्डिंग्स को नियमित करने का आदेश दिया है. लेकिन इसके लिए दंडात्मक शुल्क वसूल किए जाते है। इस संबंध में स्काई साइन लाइसेंस विभाग के संबंधित कर्मचारियों से संपर्क किया गया लेकिन उनकी राय नहीं मिल पाई। लगभग पांच टन वजन के होर्डिंग्स चौराहे पर काफी ऊंचाई पर लगाए गए हैं। ये होर्डिग्स नियम के अनुसार नहीं लगाये जाने के कारण किसी भी चौक में बड़ी घटना हो सकती है। शहर में भोसरी के लांडेवाड़ी में आंशिक रूप से हटाए गए होर्डिंग को बरकरार रखा गया है। वहीं मोशी, रहाटणी, रावेत, चिखली, कोकणे चौक आदि भागों में खतरनाक होर्डिंग्ज अभी भी लगे है। कालेवाडी में नदी किनारे होर्डिंग्ज लगाए गए है। इस अनधिकृत व खतरनाक होर्डिंग्ज पर महापालिका की कड़ी कार्रवाई की मांग लोगों द्वारा की जा रही है।

होर्डिंग के संबंध में नियमावली

  • होर्डिंग की ऊंचाई अधिकतम 40 फीट होनी चाहिए
  • स्काई साइन विभाग से सभी अनुमति लेना आवश्यक
  • संरचना स्थिरता वांछित है
  • खतरनाक होर्डिंग्स लगाए जाने पर त्वरित कार्रवाई
  • अनाधिकृत जमाखोरी पर जुर्माना

महापालिका की स्काई साइन लाइसेंसिंग विभाग का कार्यभार दो दिन पहले ही संभाला है। शहर में सभी होर्डिंग का समीक्षा की जाती है. इसी तरह, अनौपचारिक और आधिकारिक होर्डिंग्स की जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

सुभाष इंगले उपायुक्त, स्काई साइन विभाग पालिका