Weather Update
FILE- PHOTO

    Loading

    पुणे: पिछले कई दिनों से बारिश (Rain) ने विराम ले लिया था, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार 30 सितंबर दोपहर बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गरज के साथ माध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि शहर और आसपास 1 या 2 बार तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी पुणे (IMD Pune) के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने बताया कि वर्तमान में पुणे में लौट रहा मानसून पिछले दो दिनों में फिर से सक्रिय हो गया है और 5 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है, इसलिए बारिश के प्रभाव के कारण पुणे के नागरिकों को आवश्यक सावधानी बरतने और जागरूक होने की सलाह दी जाती है।

    बरसात के कारण अपेक्षित प्रभाव

    • स्थानीयकृत बाढ़, निचले इलाकों में जलजमाव और मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में अंडर पासों का बंद होना। 
    • भारी बारिश के कारण कभी-कभी विजिबिलिटी में कमी।
    • सड़कों पर जलजमाव के कारण बड़े शहरों में यातायात बाधित होने से यात्रा में लगने वाला समय बढ़ गया है।
    • कच्ची सड़कों का डैमेज होना। 
    • कमजोर ढांचे के क्षतिग्रस्त होने की संभावना।
    • स्थानीयकृत भूस्खलन/ मडस्लाइड
    • बाढ़ के कारण कुछ क्षेत्रों में बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान।
    • कुछ नदी जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ आ सकती है।

    क्या करें 

    • अपने गंतव्य के लिए निकलने से पहले अपने मार्ग पर ट्रैफिक की जांच करें। 
    • इस संबंध में जारी किसी भी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।
    • ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां अक्सर जलजमाव की समस्या रहती है।
    • कमजोर ढांचे में रहने से बचें।