बहुमंजिला फ्लाईओवर बनने से चांदनी चौक पर ट्रैफिक जाम से होगा छुटकारा

Loading

पुणे : चांदनी चौक (Chandni Chowk) पर ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए फ्लाईओवर परियोजना (Flyover Project) का काम तेजी से चल रहा है। मुंबई-बेंगलोर हाईवे, पाषाण, बावधन, कोथरुड, मुलशी और कुछ अन्य इलाकों से आनेवाली यातायात से चौक में ट्रैफिक जाम का कारण बन रहा था। इसलिए चौक में बहुमंजिला फ्लाईओवर (Multi-storey Flyover) प्रकल्प का काम किया जा रहा है। इस काम का उद्घाटन 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिती में होगा, ऐसी जानकारी केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने दी। 

पुणे शहर के चांदनी चौक में मुंबई-सातारा हाईवे, पाषाण, बावधन, कोथरूड, मुलशी और कुछ अन्य इलाकों से वाहनों की भारी संख्या में आनेवाली यातायात के कारण चौक में हमेशा ट्राफिक जाम रहता था। इसी के चलते इस जगह पर बहुमंजिला फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया। अगस्त 2017 में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी द्वारा फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया गया था। इस पुल का उद्घाटन 2021 में होने की उम्मीद थी। लेकिन भूमि अधिग्रहण, तकनीकी दिक्कतों, कोरोना लॉकडाउन के कारण काम में देरी हुई। पहले इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए 31 जनवरी 2023 की नई समय सीमा तय की गई थी।  लेकिन, इसके बाद जून 2023 की डेडलाइन दी गई है। 

इसी बीच, पिछले साल राज्य में हुए सत्तांतर के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस ट्रैफिक जाम समस्या से जुझना पड़ा था। इसके बाद चौक का पुराना फ्लाईओवर गिराके नए बहुमंजिला फ्लाईओवर का काम तेजी से करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पुणे दौरे पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया की चांदनी चौक फ्लाईओवर का काम पुणे के लिए एक अहम मुद्दा है। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 1 मई को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का समय लेकर करेंगे। इससे ट्रैफिक का लोड कुछ हद तक कम हो जाएगा, ऐसा गडकरी ने बताया। 

फ्लाईओवर के काम की ऐसी है स्थिती

चांदनी चौक में पाषाण एनडीए रोड के बीच नए बड़े पुल सहित हाईवे पर कुल आठ अलग-अलग रूट बनाए जा रहे हैं। इनमें से पांच का काम पूरा हो गया है।  एक अन्य राजमार्ग पुल, ओर बावधन से सातारा तक एक फ्लाईओवर और सातारा से मुलशी तक एक सबवे अधूरा है। पाषाण एनडीए रोड को जोड़ने वाले इस पुल को 2 अक्टूबर की आधी रात को उड़ा दिया गया था। फिर हार्ड रॉक को तोड़ने के लिए कई ब्लास्ट किए गए। इस काम के बाद नए पुल का शिलान्यास और अब पिलर निर्माण का काम शुरू हो गया है। 

नवले पुल के लिए नई डीपीआर तैयार करने के आदेश

सातारा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेवले पुल पर लगातार हो रहे हादसों के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा, हाईवे पर स्पीड कैमरे लगा दिए गए हैं। इस स्थान पर यथासंभव अधिक से अधिक उपायों की योजना बनाई गई है। अब इस पूरे हाईवे की नई डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। लेकिन इसमें बहुत खर्चा आता है, ऐसा गडकरी ने कहा। 

महानगरपालिका से स्काय बस का अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया

पुणे में स्काय बस की घोषणा पर पुछे सवाल पर गडकरी ने बताया की मैं केवल घोषणा करने वाला नेता नहीं हूं। पुणे महानगरपालिका को स्काय बस के सर्वे, डीपीआर तैयार करने और मुझे प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। लेकिन, अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया, ऐसा गडकरी ने बताया। साथ ही कहा की देश भर में कुल 260 रोपवे, केबल कार का निर्माण किया जा रहा है।