Flyover demolish in Pune Chandni Chowk

    Loading

    पुणे: चांदनी चौक (Chandni Chowk )का ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) खत्म करने के लिए फ्लाईओवर (Flyover) को गिराने का काम 12 से 15 सितंबर के दौरान होगा। इस अवधि में ट्रैफिक (Traffic) व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह फ्लाईओवर गिराने का काम नोएडा (Noida) के जुके मनोरे प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी के अधिकारी 8 सितंबर को फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। इसके अनुसार, 12 सितंबर से फ्लाईओवर गिराने का काम शुरू होगा। 

    15 सितंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इस अवधि में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए जाने की जानकारी भारतीय  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पुणे कार्यालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने दी।

    यह किया गया ट्रैफिक में ये बदलाव

    • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और मुलशी से पाषाण, बावधन, कोथरूड वारजे की तरफ जाने वाली ट्रैफिक नए तैयार किए गए फ्लाईओवर से क्रमांक 1 से पास किया जाएगा।
    • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, मुलशी से मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रैफिक फ्लाईओवर नंबर 3 से फ्लाईओवर नंबर 7 होकर जाएगी। पाषाण और अन्य मार्ग की ट्रैफिक पहले की तरह रहेगी।
    • मुंबई से कोथरुड की ट्रैफिक कोथरूड के रास्ते छोड़ी जाएगी, इसमें बदलाव नहीं किया गया है। 
    • कोथरूड से मुंबई की ट्रैफिक कोथरुड अंडरग्राउंड होकर  वेदविहार मार्ग रास्ते होगी। कोथरुड से सातारा, वारजे की ट्रैफिक वेदभवन सर्विस रोड से  श्रृंगेरीमठ के पास से हाईवे होकर सातारा और वार्जे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।