पुणे के कल्याणी नगर में युवक को लूटने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

    Loading

    पुणे: कल्‍याणी नगर (Kalyani Nagar) क्षेत्र में सुबह सैर (Morning Walk) पर निकले युवक को धमकाकर लूटने वाले आरोपी को येरवडा पुलिस (Yerwada Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्‍त किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मोनू सुमित डिंगीया (25), अभिषेक बादशाह गोहर (19), अमित रमेश सारसार (23) और विकास राजेश खरे (21) को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में येरवडा पुलिस स्‍टेशन में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस इंस्‍पेक्‍टर उत्‍तम चक्रे के मार्गदर्शन में पुलिस सब इंस्‍पेकटर अंकुश डोंबाले, कैलाश डुकरे, किरण घुटे और उनकी टीम ने की है।

    दो दिन पूर्व कल्‍याणीनगर में सुबह साढ़े चार बजे युवक किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक से आए चार युवकों ने दोनों को धमकाकर लूटा। उनका एक मोबाइल लेकर चारों फरार हो गए। येरवडा पुलिस इन आरोपियों को ढूंढ रही थी। 

    पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने कबूला अपराध

    इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि सभी आरोपी बोपखेल भाग में इकठ्ठा हो रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस इंस्‍पेक्‍टर उत्तम चक्रे के मार्गदर्शन में सब इंस्पेक्टर अंकुश डोंबाले, कैलाश डुकरे, किरण घुटे और उनकी टीम ने चारों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ करने पर उन्‍होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।