maratha reservation, Maharashtra, Maharashtra Politics

Loading

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र (Maharashtra) में चर्चा जोरों पर है, ऐसे में आये दिन मराठा आरक्षण को लेकर कई सनसनीखेज खबरें सामने आते रहती है। ऐसे में अब और एक खबर सामने आई है जो बेहद चौंकाने वाली है। जी हां दरअसल मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजकों ने दावा किया है कि मनोज जरांगे पाटिल राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि मराठा चेतावनी दे रहे हैं कि मनोज जरांगे पाटिल की आंधी पवार के गढ़ में आने वाली है और इस तूफान के झटके शरद पवार को लगने वाले है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

शरद पवार का नहीं मराठाओं का गढ़ है पुणे 

साथ ही मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजकों ने यह भी कहा है कि पुणे जिला पवार का गढ़ नहीं बल्कि मराठों का गढ़ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जरांगे पाटिल शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज के दर्शन करने के बाद राजगुरुनगर में एक सार्वजनिक बैठक में मराठा समुदाय को संबोधित करेंगे।

जरांगे बनेंगे मुख्यमंत्री

जैसा की हम सब जानते है पिछले कुछ दिनों से अजित पवार के राज्य का मुख्यमंत्री बनने की चर्चा चल रही है।  देवेन्द्र फड़णवीस ने अजित पवार से पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी की थी। इतना ही नहीं बल्कि अजित पवार के पुणे में भावी मुख्यमंत्री के बैनर भी लगाए गए। अजित पवार ने मुख्यमंत्री बनने का मौका होने के बावजूद एनसीपी के हाथों मौका गंवाने पर भी नाराजगी जताई थी। ऐसे में अब मनोज जरांगे पाटिल ही मुख्यमंत्री बनेंगे इसकी चर्चा जोरों पर है। 

महाराष्ट्र में चर्चा 

इस बीच जहां पूरे महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन चल रहा है, वहीं मनोज जरांगे पाटिल सीधे अजित पवार के गढ़ माने जाने वाले बारामती में बैठक करेंगे। इस पृष्ठभूमि में मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजकों ने कहा कि पुणे जिला पवार का नहीं बल्कि मराठों का गढ़ है। इसलिए उन्होंने सीधे तौर पर अजित पवार को चुनौती देते हुए कहा कि अगले मुख्यमंत्री मनोज जरांगे पाटिल होंगे। इस बीच संयोजकों के इस दावे से राज्य में इधर-उधर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना यह होगा की महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या होता है।