pawar

    Loading

    पुणे : सदन में सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होना आवश्यक होता है। लेकिन, विपक्ष को बोलने की अनुमति ही नहीं दी जा रही। सदन में हंगामा करके विधेयकों (Bills) को पारित किया जा रहा है। मैंने आज तक ऐसी तस्वीर नहीं देखी थी। देश में सत्ता (Power) का दुरुपयोग (Misuse) हो रहा है, ऐसा गंभीर आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने लगाया। 

    राज्य सरकार का रवैया गलत 

    शरद पवार ने बारामती में पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर पवार ने कहा की, अदालत ने अनिल देशमुख और संजय राउत को जमानत दे दी है। इससे राज्य के शासकों को कुछ सीखना चाहिए। सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। कुछ लोकप्रतिनिधी अंदर है। उन्हें भी न्याय मिलेगा। जमानत मिलना उनका अधिकार है। जीन कारणों के लिए उन्हें अंदर डाला गया था। उसमें अदालत को कुछ निष्कर्ष नहीं मिला। पिछले कुछ महीनों से जनप्रतिनिधियों को डाऊन करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। कोर्ट के फैसले से सरकार का रवैया गलत है, यह सच सामने आया है। 

    किसान सफल होगा, तो व्यापार और उद्योग क्षेत्र का अच्छे दिन: शरद पवार 

    केंद्र का बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे सरकार की नीति का पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन किसान सफल होगा, व्यापार और उद्योग क्षेत्र में अच्छे दिन आएंगे। सत्ता में कोई भी हो, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होना चाहिए और भारत एक बड़े निर्यातक देश के रूप में उभरना चाहिए। राजनीतिक मतभेदों को किनारे रखकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। 56 से 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं। अच्छी बारिश, क्रय शक्ति बढ़ी। तो किसान सफल होगा। इससे व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में अच्छे दिन आने चाहिए, ऐसा भी पवार ने कहा।