justice hamer
File Pic

    Loading

    पुणे: पुणे (Pune) में मुंबई हाईकोर्ट (Mumbai High Court) का खंडपीठ (Bench) होना चाहिए। इस मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पुणे बार एसोसिएशन ने सौंपा है। इस दौरान उनसे विभिन्न मांग भी की गई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. पांडुरंग थोरवे और उपाध्यक्ष एड. विवेक भरगुडे के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पुणे दौरे पर आए थे। इस दौरान पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. पांडुरंग थोरवे के नेतृत्व में पुणे बार कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में वकीलों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। मुंबई हाईकोर्ट में केस की संख्या राज्य में सबसे अधिक है। इस पर जल्द फैसला सुनाया जाए और आम लोगों को जल्द न्याय मिले इसके लिए पुणे में खंडपीठ की मांग की गई है। राज्य के पूर्व मंत्री विजय शिवतारे और शिवसेना के जिलाध्यक्ष रमेश कोंडे ने भी मुलाकात करने का प्रयास किया।

    मांगों पर सरकार उचित विचार करेगी: CM शिंदे

    इस मौके पर एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन की तरफ से की गई मांगों पर सरकार उचित विचार करेगी। पुणे के साथ अन्याय नहीं होगा। साथ ही पुणे बार एसोसिएशन की तरफ से जल्द कृति समिति का गठन किया जा रहा है। इस कृति समिति के गठन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इस कृति समिति के जरिए खंडपीठ की मांग का प्रयास किया जाएगा।