चिंचवड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 58 नगरसेवक

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनाव (Pimpri-Chinchwad Municipal Elections) के लिए तैयार किए गए वार्ड संरचना के मसौदे की घोषणा कर दी गई है और तदनुसार पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) में कुल 46 वार्ड (Ward) हैं। इन 46 वार्डों से कुल 139 नगरसेवक (Corporators) चुने जाएंगे। 46 में से अधिकांश 19 वार्ड चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में हैं। भोसरी विधानसभा क्षेत्र में 17 वार्ड और पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में 10 वार्ड हैं।

    तीन सदस्यीय वार्ड के अनुसार, चिंचवड विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 58, भोसरी विधानसभा क्षेत्र से 51 और पिंपरी विधानसभा क्षेत्र से 30 नगरसेवक चुने जाएंगे। इसलिए किस विधानसभा क्षेत्र से किस दल के अधिकतम नगरसेवक चुने जाएंगे और महानगरपालिका पर किसका वर्चस्व होगा, इसको लेकर उत्सुकता सतह पर पहुंच गई है।

    13 मार्च को समाप्त होगा कार्यकाल

    पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के लिए पिछला आम चुनाव फरवरी 2017 में हुआ था। महापौर चुने जाने के बाद मौजूदा नगरसेवकों के पांच साल का कार्यकाल 13 मार्च, 2022 को समाप्त होगा। इसलिए राज्य चुनाव आयोग ने अगले पांच साल के लिए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत दो दिन पहले महानगरपालिका चुनाव के लिए वार्ड संरचना के प्रारूप की घोषणा की गई है। इस संरचना के अनुसार पिंपरी-चिंचवड शहर में कुल 46 चुनावी वार्ड होंगे। मतदाताओं एक वार्ड से तीन नगरसेवकों का चुनाव करना हैं। तीन सदस्यीय वार्ड प्रणाली के अनुसार 46 में से 45 वार्ड में तीन नगरसेवक होंगे, जबकि अंतिम सांगवी वार्ड में चार नगरसेवक होंगे। इस प्रकार से महानगरपालिका में कुल 139 नगरसेवक चुने जाएंगे।

    17 वार्ड भोसरी विधानसभा क्षेत्र में

    पिंपरी-चिंचवड में तीन निर्वाचन क्षेत्र पिंपरी, चिंचवड और भोसरी हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनाव के लिए तैयार 46 वार्डों की भौगोलिक संरचना को देखते हुए सबसे ज्यादा 19 वार्ड चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके बाद 17 वार्ड भोसरी विधानसभा क्षेत्र में हैं। साथ ही पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में 10 वार्ड हैं। चिंचवड और भोसरी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड को पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में विभाजित किया गया है। चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में नगरसेवकों की संख्या सर्वाधिक 58 है। इसके बाद भोसरी विधानसभा क्षेत्र में 51 और पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में 30 नगरसेवक चुने जाएंगे। 

    विधानसभा चुनावों की राजनीतिक समीकरण बनेगा

    विधानसभा क्षेत्र के आधार पर नगरसेवकों की संख्या को देखते हुए भविष्य में शहर की सियासत में राजनीतिक उथल-पुथल मची रहेगी। इसी के आधार पर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की राजनीतिक समीकरण बनेगा। नतीजतन महानगरपालिका चुनाव में सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि किस राजनीतिक दल का नेता किस विधानसभा क्षेत्र से कितने नगरसेवकों को चुनकर लाएगा। शहर के सियासी गलियारों में इसको लेकर अब से तरह-तरह के तर्क-वितर्क लगाए जा रहे हैं। लोग अपने अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं क्योंकि अगले पांच साल तक शहर की राजनीति में “किंगमेकर” कौन होगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि किस नेता ने कितने नगरसेवक चुनकर लाए हैं। इसलिए महानगरपालिका चुनाव और अपेक्षित परिणाम को लेकर अभी से शहरवासियों में उत्सुकता जगी है।

    चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में ये हैं 19 वार्ड

    • वार्ड नंबर- 24, 25, 26, 27, 28, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 44, 45 और 46
    • कुल पार्षदों की संख्या – 58

    भोसरी विधानसभा क्षेत्र में ये हैं 17 वार्ड

    • वार्ड नंबर – 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 और 22
    • पार्षदों की संख्या – 51

    पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में ये हैं 10 वार्ड

    • वार्ड नंबर 17, 18, 19, 20, 21, 23, 29, 30, 42 और 43
    • पार्षदों की संख्या – 30