PCMC Election 2022

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) के आगामी आम चुनाव (Municipal Election ) के लिए अनुसूचित जाति (एससी) महिला, अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला और सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित सीटों का ड्रा (Draw) निकाला गया। चिंचवड के प्रो. रामकृष्ण मोरे प्रेक्षागृह में महानगरपालिका के स्कूली बच्चों के हाथों यह ड्रा निकाला गया। महानगरपालिका के 25 वार्डों में महिलाओं के लिए दो-दो सीटें आरक्षित निकलने से मौजूदा नगरसेवकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं हर वार्ड में तीसरी ‘सी’ सीट खुली (ओपन) रह गई हैं।

    इस चुनाव में पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका में 46 वार्ड और 139 नगरसेवक होंगे। इनमें से 69 पुरुष और 70 महिला नगरसेविका हैं। 139 नगरसेवकों में से 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 22 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। अगर ओबीसी आरक्षण मिलता तो 38 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित होतीं। हालांकि इस साल बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव होने की संभावना रहने से ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का अवसर चूक गया है। नतीजन ओपन कैटेगरी से 114 सीटों पर चुनाव होगा। 

    चुनाव की तस्वीर साफ हो गई

    आरक्षण का ड्रा जारी होने के बाद महानगरपालिका के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। ड्रा के दौरान महानगरपालिका के प्रशासक और कमिश्नर राजेश पाटील, अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र वाघ, उल्हास जगताप, उपायुक्त विठ्ठल जोशी, सचिन ढोले, चुनाव विभाग के सहाय्यक आयुक्त बालासाहेब खांडेकर के साथ राष्ट्रवादी काँग्रेस के शहराध्यक्ष अजित गव्हाणे, शिवसेना शहरप्रमुख सचिन भोसले, पूर्व सभागृह नेता नामदेव ढाके, पूर्व नगरसेविका सीमा सावले, मारुती भापकर आदि उपस्थित थे।

     13 जून को वार्डवार अंतिम आरक्षण शासकीय राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा

     ड्रॉ के बाद 1 जून को ड्राफ्ट वार्ड वार रिजर्वेशन जारी किया जाएगा। वार्डवार आरक्षण की पुष्टि के संबंध में 1 जून से 6 जून के बीच आपत्तियां और सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। आरक्षण की पुष्टि के संबंध में प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करते हुए 13 जून को वार्डवार अंतिम आरक्षण शासकीय राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।

    वार्डवार आरक्षण का ब्यौरा इस प्रकार है

    • वार्ड नंबर 1: तलवडे-रुपीनगर-त्रिवेणीनगर (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  2: चिखली गांवठाण- मोरेबस्ती-कुदलवाडी (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  3: मोशी, बोऱ्हाडेवाडी-जाधववाडी (1. महिला, 2. खुला 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  4 : मोशी गांवठाण-गंधर्वनगरी-डुडूलगांव (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  5 : चऱ्होली- चोविसावाडी-वडमुखवाडी (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  6 : दिघी-बोपखेल (1. एसटी, 2.महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  7 : भोसरी सैंडिवक कॉलोनी (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  8 : भोसरी गांवठाण- गवलीनगर-शितलबाग (1. महिला, 2. महिला, 3.खुला)
    • वार्ड नंबर  9 : भोसरी, धावडेबस्ती- चक्रपाणी बसाहत (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  10: भोसरी, इंद्रायणीनगर-लांडेवाडी- गव्हाणेबस्ती (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  11 : भोसरी, बालाजीनगर-लांडेवाडी-स्पाइन रोड (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  12 : चिखली,घरकुल- नेवालबस्ती (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  13: चिखली, मोरेबस्ती- म्हेत्रेबस्ती (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  14: निगडी, यमुनानगर (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  15: संभाजीनगर-पूर्णानगर-शाहूनगर (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  16 : नेहरूनगर-विठ्ठलनगर-यशवंतनगर (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  17 : संत तुकारामनगर-महात्मा फुलेनगर (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  18 : मोरवाडी-अजमेरा कॉलोनी-गांधीनगर-खरालवाडी (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  19: चिंचवड स्टेशन-मोहननगर-आनंदनगर (1. एससी महिला, 2. महिला 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  20: कालभोरनगर-रामनगर-अजंठानगर (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  21 : आकुर्डी गांवठाण-दत्तवाडी (1. महिला 2. महिला 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  22 : निगडी गांवठाण-ओटास्किम (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  23 : निगडी, भक्ति शक्ति- ट्रांसपोर्टनगर (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  24: रावेत- किवले- मामुर्डी (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  25 : वाल्हेकरवाडी (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  26 : चिंचवडेनगर-बिजलीनगर-दलवी नगर (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  27 : उद्योनगर-रामकृष्ण मोरे सभागृह (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  28: चिंचवड, केशवनगर-श्रीधरनगर (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  29: भाटनगर- पिंपरी कैंप-मिलिंनदगर (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  30: पिंपरीगांव- वैभवनगर (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  31: कालेवाडी- विजयनगर- नढेनगर (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  32 : कालेवाडी, तापकीरनगर-ज्योतीबानगर (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  33 : रहाटणी-तापकीरनगर (1. महिला, 2. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  34: थेरगांव, बापुजीबुवानगर-शिवतीर्थनगर (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  35: थेरगांव, बेलठिकानगर-पडवलनगर- पवारनगर (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  36: थेरगांव, गणेशनगर- संतोषनगर-पद्मजी पेपर मिल (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  37: ताथवडे-पुनावले (1. एससी महिला, 2. महिलाला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  38: वाकड (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  39: पिंपले निलख-वाकड (1. एससी, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  40 : पिंपले सौदागर (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  41: पिंपले गुरव गांवठाण- वैदुबस्ती-जवलकरनगर (1. एससी महिला, 2. एसटी महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  42: कासारवाडी-फुगेवाडी (1. महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  43: दापोडी (1. एससी महिला, 2. महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर  44: पिंपले गुरव-बकाशिदनगर-मोरया पार्क (1. एससी, 2. एसटी महिला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर 45: नवी सांगवी (1. महिला, 3. खुला, 3. खुला)
    • वार्ड नंबर 46 : जुनी सांगवी (1. एससी, 2. महिला, 3. महिला, 4. खुला)