PCMC

    Loading

    पिंपरी: चिड़ियाघर (‍Zoo) में सांपों (Snakes) के खुराक के लिए पिंपरी- चिंचवड महानगरपालिका प्रशासन (Pimpri-Chinchwad Municipal Administration) ने करीबन 12 लाख रुपए खर्च की योजना बनाई है। सांपों को भोजन के तौर पर सफेद चूहे खरीदे जा रहे हैं। महानगरपालिका के पशु चिकित्सा विभाग की ओर से एक सफेद चूहा (White Rat) 163 रुपए में खरीदने का फैसला किया गया है। इस हिसाब से दो साल में 11 लाख 88 हजार रुपए खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव हालिया मंजूर किया गया है।

    पिंपरी-चिंचवड शहर में महानगरपालिका का एकमात्र चिड़ियाघर है। हालांकि, यह पिछले सात सालों से सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण के कारण यह बंद है। चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के 55 जहरीले और गैर-विषैले सांप, 2 मगरमच्छ और 50 कछुए, दो मोर, 15 तोते, 37 कॉकपिट, 27 लवबर्ड, एक बत्तख हैं। यह  कुल 188 सांप, पक्षी और सरीसृप हैं। उन सांपों को खिलाने के लिए चूहे खरीदे जाएंगे। साथ ही वहां पशुओं की देखभाल के लिए 2 मजदूर, 2 वैतनिक पशुपालक और 2 वैतनिक पशुपालक हैं।

    फिलहाल बंद है चिड़ियाघर

    चिड़ियाघर बंद होने से यहां पर्यटन बंद है। वहां के जानवरों को अस्थायी रूप से संग्रहालय के एक कोने में पिंजरों में रखा गया है। उन्हें दैनिक भोजन के रूप में सब्जियां, फल, मांस, चूहे आदि खिलाए जाते हैं। वर्तमान में इस प्राणी संग्रहालय में 55 विषैले और गैर-विषैले सांप हैं। उन्हें रोज चूहे खाने को दिए जाते हैं। इन चूहों की आपूर्ति के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने 165 रुपए प्रति चूहा की दर से टेंडर निकाला था, इसके लिए तीन टेंडर मिले थे। इसमें मई. सैम इंटरप्राइजेज का 163 रुपए का टेंडर दो रुपए कम का प्राप्त हुआ है। यह आपूर्ति दो साल के लिए हैं यानी सांपों की खुराक की कीमत 11 लाख 73 हजार 600 रुपए है।