Workers not coming to work at the original place

    Loading

    पुणे: पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) ने एक सेवा शुरू की है, जहां कोई भी संपत्ति कर (Property Tax)  से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस सर्विस को इनेबल करने के लिए इस व्हाट्सएप नंबर 8888251001 पर मैसेज करना होगा। इस सेवा का पहला चरण शुरू कर दिया गया है और संपत्ति से संबंधित सभी सेवाओं को एक संदेश में उपलब्ध कराया गया है। 

    पीएमसी कई सेवाओं को ऑनलाइन (Online) उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। ये सेवाएं फिलहाल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त  रवींद्र बिनवडे ने कहा कि व्हाट्सएप पर सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पहले चरण में प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी रसीदें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप नागरिक का पंजीकृत मोबाइल नंबर या संपत्ति कर विभाग के पास संपत्ति नंबर दर्ज करते हैं, तो सभी जानकारी तुरंत उपलब्ध होगी। 

    निःशुल्क होगी सेवा 

    वेबसाइट पर जाकर भी बिल का भुगतान किया जा सकता है। भविष्य में व्हाट्सएप के माध्यम से बिलों का भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी। इसी तरह यह सुविधा लगातार अगले आठ दिनों में अपडेट की जाएगी। पानी के बिल, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, पालतू पशु प्रमाण पत्र और निर्माण विभाग के लाइसेंस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। नागरिकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।