Mann Ki Baat

Loading

पिंपरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देशवासियों से संवाद करने वाले हैं। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम अप्रैल माह में 100वां प्रसारण (100th Episode of Mann Ki Baat) रहने से इसका विशेष महत्व है। पिंपरी-चिंचवड़ बीजेपी (Pimpri-Chinchwad BJP) ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के प्रसारण की सफलतापूर्वक तैयारी कर ली है।

बीजेपीके शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे के मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों, जिला पदाधिकारियों,  मंडल अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों, समन्वयकों, सह संयोजकों, शक्तिकेन्द्र, मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख, बूथ प्रमुख और कार्यकर्ताओं के साथ की ‘जूम’ बैठक की। इसमें ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में दायित्व और निर्देश दिए गए। शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे, चिंचवड़ विधायक अश्विनी जगताप, विधान परिषद विधायक उमा खापरे, मन की बात पश्चिम महाराष्ट्र के संयोजक अमित गोरखे, पिंपरी-चिंचवड़ शहर के संयोजक नंदकुमार दाभाडे ने सभी का मार्गदर्शन किया।

लाइव प्रसारण की सुविधा दी गई 

मन की बात कार्यक्रम की शहर के सभी शक्ति केंद्रों पर लाइव प्रसारण की सुविधा दी गई है।  शहर संयोजक नंदकुमार दाभाड़े ने बताया कि नागरिकों को बैठकर कार्यक्रम देखने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। विधायक महेश लांडगे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात का 100वां कार्यक्रम हो रहा है। पिंपरी- चिंचवड़कर सभी प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हों। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए www.Mygov.in पर जाएं या 1800117800 नंबर डायल करें।