Pune Air Pollution, Mumbai Air Pollution, Mumbai News, Pune News, Maharashtra
पुणे में खराब हुई हवा (फोटो-ट्विटर)

Loading

पुणे: पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में प्रदूषण (Mumbai Air Pollution) में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में बढ़ता वायु प्रदूषण इस समय चिंता का विषय बन गया है। लेकिन अब इसी राह पर पुणे (Pune) भी निकला है। दरअसल अब मुंबई के बाद  पुणे  की हवा खराब (Pune Air Pollution)हो गई है, जो काफी चिंताजनक है। 

खराब हुवा चिंता का विषय 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने अच्छे पर्यावरण के लिए मशहूर पुणे शहर अब वायु गुणवत्ता के मामले में दिल्ली और मुंबई की कतार में शामिल हो गया है। जी हां और इतना ही नहीं बल्कि वायु गुणवत्ता के मामले में पुणे ने दिल्ली और मुंबई को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई और दिल्ली की तुलना में पुणे में हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है।

पुणे ने खराब हवा में मुंबई को पीछे छोड़ा 

पुणे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 और मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 है। पुणे का भीड़भाड़ वाला शिवाजीनगर क्षेत्र 271 AQI के साथ सबसे खराब श्रेणी में है, जबकि भूमकर चौक का AQI 260 है। पुणे में पाषाण और कात्रज क्षेत्रों को छोड़कर सभी जगह वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा, कई संगठनों के अध्ययन के अनुसार, पिछले चार वर्षों में सर्दियों में मुंबई में हवा की गुणवत्ता दिल्ली से भी बदतर है।

स्वास्थ्य विभाग की अपनी- रखें ख्याल 

जैसा कि हम सब जानते है मुंबई का प्रदूषण काफी बढ़ गया है। मुंबई में बढ़ता वायु प्रदूषण इस समय चिंता का विषय बन गया है। धूल के कण, वाहनों की बढ़ती संख्या, निर्माण, मुंबई में प्रदूषण में योगदान दे रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। ऐसे में लगातार बढ़ता हवा प्रदूषण लोगों के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रहा है।