पुणे में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करनेवाली महिला गिरफ्तार

    Loading

    पुणे: ज्वेलर्स की दुकान (Jewelers Shop) से सोने (Gold) के गहने (Jewelry) चुरानेवाली महिला को पुणे (Pune) की खडक पुलिस (Khadak Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस (Police) ने उससे 1 लाख 75 हजार रुपए की 5 अंगूठियां जब्त की है। आरोपी  महिला को अंबेगांव बुद्रुक से उसके घर से गिरफ्तार किया है। यह घटना पुणे के गणेश पेठ के एच. पी. ज्वेलर्स में घटी थी।

    इस मामले में एच.पी. ज्वेलर्स के मालिक भूमिक राजेश सोनी ने खडक पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आरती (बदला हुआ नाम) नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला शिकायतकर्ता के दुकान में अंगूठी काउंटर पर डेढ़ महीने से काम कर रही थी। 25 जनवरी को रात सवा सात बजे के आसपास आरोपी महिला काउंटर के अंगूठियों की और रकम की जानकारी कम्प्यूटर में भर कर निकल गई।

    सीसीटीवी में वाक्या हुआ कैद

    दूसरे दिन सोनी ने अंगूठियों के स्टॉक की जांच की तो इसमें 1 लाख 75 हजार रुपए की कीमत के 35.5 ग्राम वजन की 5 अंगूठियां कम थी। इसके बाद दुकान की सीसीटीवी की जांच की गई। उसमें आरोपी महिला अंगूठी चुराते हुए देखी गई। सोनी ने खडक पुलिस थाने में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दी। खडक पुलिस थाने की डिटेक्शन ब्रांच की टीम महिला को ढूंढ रही थी, तभी पुलिस अमलदार रवि लोखंडे और संदीप तलेकर को जानकारी मिली कि एच.पी. ज्वेलर्स में अंगूठी चुरानेवाली महिला आंबेगांव बुद्रुक के भैरवनाथ मंदिर के पास रहती है। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया। 

    खडक पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस द्वारा की पूछताछ के दौरान महिला ने अपने घर में छिपाई 5 अंगूठियों की जानकारी पुलिस को दी। यह महिला इससे पहले किस दुकान में काम करती थी, वहां भी उसने इस तरह का गुनाह किया है क्या? इसकी जांच पुलिस कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता, पुलिस सह आयुक्त डॉ. रविंद्र शिसवे, अपर पुलिस आयुक्त पश्चिम प्रादेशिक विभाग राजेंद्र डहाले, अतिरिक्त कार्यभार पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 विवेक पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त सतीश गोवेकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीहरी बहिरट, पुलिस निरीक्षक क्राइम हर्षवर्धन गाडे, पुलिस उपनिरीक्षक राहुल खंडाले, शंकर कुंभारे, पुलिस अंमलदार अजीज बेग, संदीप पाटिल, संदीप तलेकर, रवि लोखंडे, विशाल जाधव, राहुल मोरे, हिंमत होलकर, सागर घाडगे, नितीन जाधव प्रवीण गव्हाणे, किरण शितोले, महेश पवार की टीम ने की।