death
Representative Photo/Social Media

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के हिंजवडी पुलिस थाने (Hinjewadi Police Station) की सीमा में मुला नदी (Mula River) के किनारे एक पेड़ (Tree) पर एक महिला की लाश (Dead Body) लटकती पाई गई। मुलशी तालुका (Mulshi Taluka) के मान गांव में उजागर हुई इस घटना में अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया गया होगा। 

    यह लाश छह से सात माह पुरानी और सड़ी गली अवस्था में मिलने से इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश की स्थिति काफी विदारक रहने से उसका पोस्टमार्टम जगह पर ही करने का फैसला किया गया। इसके चलते पुलिस रात भर लाश के पास पहरा देती रही। इस बारे में रमेश पुखराजजी गेहलोत (44, निवासी डांगे चौक, थेरगांव, पुणे, मूल निवासी राजस्थान) ने हिंजवडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

    पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला  

    इसके अनुसार, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक यशवंत सालुंखे ने बताया कि बीती शाम मान गांव में नदी के किनारे एक पेड़ से एक महिला की लाश लटकती मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया होगा। लाश को देखकर लगता है कि वारदात छह से सात माह पुरानी है। लाश इतनी सड़ी गली अवस्था में है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसी वजह से लाश का पोस्टमार्टम मौके पर ही करने का फैसला किया गया। नतीजन पुलिस को रात भर लाश के पास पहरा देना पड़ा।