MLA Anna Bansode

    Loading

     पिंपरी: दस दिनों के गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के लिए माहभर से तैयारी में जुटे रहे सार्वजनिक गणेश मंडलों (Ganesh Mandals) के कार्यकर्ताओं की दौड़धूप और कड़ी मेहनत की विधायक अण्णा बनसोडे (MLA Anna Bansode) द्वारा ली गई दखल पूरे पिंपरी-चिंचवड शहर में चर्चा और सराहना का विषय बनी हुई है। उन्होंने दस दिन में थक चुके गणेश मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का संज्ञान लिया। उनके लिए स्नेह भोजन का आयोजन कर उनकी थकावट को दूर करने की कोशिश की। इस आयोजन में करीबन डेढ़ हजार गणेश मंडलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

    विधायक बनसोड़े पिछले 15 वर्षों से गणेश मंडलों की विभिन्न प्रकार से मदद कर रहे हैं।  इस वर्ष, गणेशोत्सव के दौरान, उन्होंने पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 मंडलों को चंदा दिया। वहीं कई मंडलों को साउंड सिस्टम जैसी सामग्री के साथ मदद की। इस वर्ष उन्होंने गणेश विसर्जन के बाद दस दिनों तक थके हुए गणेश मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए स्नेहभोजन का आयोजन शुरू किया। हालिया उन्होंने एक मंगल कार्यालय बुक कर मंडलों के कार्यकर्ताओं के स्नेहभोजन और मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पिंपरी विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ हजार गणपति मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए। 

    गणेशोत्सव मनाने को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा

    इस अनोखी पहल के पीछे की अवधारणा पर विस्तार से बताते हुए विधायक ने कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल सिर्फ उन दस दिनों के लिए नहीं है। मंडल में निष्ठा और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता समय आने पर समाज के विभिन्न तत्वों की मदद के लिए सबसे पहले दौड़ते हैं। हालांकि, उनके बारे में समाज का दृष्टिकोण पूरी तरह से सकारात्मक नहीं है। इसलिए यह गतिविधि शुरू की गई थी, ताकि उनके श्रम का सम्मान किया जाए और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा सके। इससे मंडलों को गणेशोत्सव मनाने को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा, यह प्रतिक्रिया इस आयोजन में शामिल कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की। 

    इन लोगों ने लिया हिस्सा

    समाधान मित्र मंडल, जाणता राजा मित्र मंडल, साई विश्व मित्र मंडल, जय महाराष्ट्र मित्र मंडल और अन्य मंडलों की ओर से विधायक बनसोडे का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। इस आयोजन में युवा नेता सिध्दार्थ बनसोडे, लहू तोरणे, मल्लेश कद्रापुरकर, सुभाष बोरकर, शशीकांत घुले, निलेश पांढरकर, प्रसाद शेट्टी, औदुंबर कलसाईत, अभिजित वाघेरे, संजय औसरमल, सतीश लांडगे आदि ने हिस्सा लिया।