Ramesh Bais sworn in as the 22nd Governor of Maharashtra

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) आज राजभवन में राज्य के 22वें राज्यपाल (Governor) के रूप में शपथ ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैस ने मराठी में शपथ ली। बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस. वी. गंगापुरवाला, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगियों, प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में नए राज्यपाल को शपथ दिलाई ।

    पिछले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त कर दिया था। राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari)  का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया।बता दें कि, इससे पहले रमेश बैस ने झारखंड के राज्यपाल का कामकाज संभाला है। 

    बता दें कि, भगत सिंह कोश्यारी हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने राज्यपाल पर पक्षपाती होने का भी आरोप लगा चुकी है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक बयान दिया था। जिसके बाद महाराष्ट्र में विपक्ष पार्टी के साथ-साथ राज्य सरकार के कई नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताई थी।