sanjay raut
Pic: Social Media

    Loading

    मुंबई/ नई दिल्ली: पात्रा चाल भूमि घोटाला (Patra Chawl Land Scam) मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की मुश्किलें बढाती हुई दीख रही है। आज फिर अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को एक बार फिर से बढ़ाया है, अदालत ने 21 अक्टूबर तक राउत की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

    अदालत ने कहा कि, मनी लॉन्ड्रिंग के इस केस (Money Laundering Case) में ईडी द्वारा गिरफ्तार संजय राउत की जमानत याचिका पर 21 अक्टूबर को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि, आज संजय राउत की न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी जिसके बाद उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया। जहां, विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने भी राउत की न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

    राउत के तरफ से पेश हुए वकील अशोक मुंदरगी ने अदालत में कहा कि, ईडी द्वारा संजय राउत के खिलाफ लगाए गए आरोप स्वाभाविक रूप से अविश्वसनीय थे। इस तरह के आरोपों पर भरोसा नहीं किया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि, कथित लेनदेन साल 2008 से 2012 तक के हैं। एक दशक हो गया है और आरोप केवल 3.85 करोड़ रुपये का है।

    वहीं प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने राउत की तरफ से दी गई दलीलों का विरोध करने के लिए समय माँगा है। जिस पर सहमति जताते हुए अदालत ने सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख तय की और संजय राउत की न्यायिक हिरासत को 21  तारीख तक बढ़ा दिया है। बता दें कि, ईडी ने शिवसेना सांसद राउत को इस साल जुलाई में पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।