Sanjay Raut, Maratha Reservation, Manoj Jarange Patil,PM Narendra Modi, CM Eknath Shinde, DCM Devendra Fadnavis, Mamata Banerjee
File Photo

Loading

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की आग महाराष्ट्र (Maharashtra) में हड़कंप मचा रही है। इसी बीच कई नेताओं के बयान भी सामने आ रहे है। इस वक्त कुछ विपक्षी नेता ऐसे है जो इस संवेदनशील मुद्दे पर भी अपनी राजनीतिक स्वार्थ की रोटियां सेंक रहे है और बिना कुछ सोचे समझे सत्ता पक्ष की आलोचना कर रहे है और विवादित बयान दे रहे है और इन सब में पहला नाम शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) (UBT) गूट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा है… 

PM नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में 

सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा, किसी भी आरक्षण को धक्का न लगते हुए मराठों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। मराठों को आरक्षण देना केंद्र सरकार के हाथ में है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में लगे हैं और महाराष्ट्र में आग लगी हुई है। जरांगे पाटिल की जान खतरे में है। आगे संजय राउत ने राज्य सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी की भी आलोचना करते हुए कहा है कि अगर उन्हें (मनोज जरांगे पाटिल) कुछ हो गया तो महाराष्ट्र जले बगैर नहीं रहेगा। 

क्या महाराष्ट्र को जलाना चाहते हैं

आगे कहा, ‘अगर जरांगे को कुछ हुआ तो महाराष्ट्र जल जाएगा और क्या वे महाराष्ट्र को जलाना चाहते हैं? क्या यह सब उसके लिए चल रहा है?’ ऐसा कड़ा सवाल संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री को कम से कम फोन पर मनोज जरांगे (Manoj Jarange Patil) से बातचीत करनी चाहिए थी। संजय राउत (Sanjay Raut) ने यह भी आलोचना की है कि वह मन की बात में एक घंटे तक बोलते हैं, लेकिन उनके पास महाराष्ट्र (Maharashtra) के जरांगे पाटिल से बातचीत करने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है।

कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दौरे पर फडणवीस

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर भी निशाना साधा है। दरअसल उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस आज दिल्ली दौरे पर हैं। राउत ने कहा, मराठा आरक्षण के लिए देवेंद्र फडणवीस दिल्ली नहीं गए। वे दिल्ली इसलिए गए है ताकि वो खुद की कुर्सी बचाने सकें। 

ममता बनर्जी का समर्थन 

राउत यहां ही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा, महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra Cabinet) में कई मंत्री ऐसे हैं जिन्हें जेल में होना चाहिए। असम, उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, लेकिन विपक्ष के मंत्रियों पर कार्रवाई होती है। तो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) जो कहती हैं वह सच है। संजय राउत ने इस दौरान यह भी कहा कि इस देश को एक बार खाली कर देना चाहिए और चुनाव कराना चाहिए। आये दिन संजय राउत के ऐसे बयान सामने आते है जिसे लेकर स्त्र पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला फिर चलता रहता है।