Sanjay Raut,Raj Thackeray, Mahayuti , Maharashtra Politics, BJP, Shiv Sena , MNS
राज ठाकरे-संजय राउत (फाइल फोटो)

Loading

महाराष्ट्र: जैसा की हम सब जानते है, हाल ही में मुंबई के खारघर इलाके में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह (Maharashtra Bhushan Award Ceremony) के बाद लू लगने से 14-15 श्री लोगों की मौत हो गई। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। ऐसे में अब लगातार विपक्ष सत्ता पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खारघर कांड में सरकार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके बाद महाराष्ट्र के बाकी नेताओं के भी अलग-अलग बयान सामने आ रहे है। ऐसे में संजय राउत ने जो कहा है उस पर जोरों से चर्चा हो रही है। 

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह राज ने कहा… 

कल मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे की इस मांग पर प्रतिक्रिया दी थी। ऐसे में राज ठाकरे ने कहा कि कोरोना काल में भी सरकार द्वारा ढिलाई की कई घटनाएं हुई हैं। उन मामलों में भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है। इसमें राजनीति करने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम सुबह नहीं होना चाहिए था। 

संजय राउत ने कहा… 

ऐसे में अब आपको बता दें कि राज ठाकरे के इस बयान पर अब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने निशाना साधा है। उन्होंने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ तोते पाल रखे हैं। उन्हें बोलने दें। नोटबंदी के समय हजारों लोग कतारों में खड़े होकर मर गए थे। यह एक नृशंस हत्या थी। उस पर भी बीजेपी के तोते बात करें। 

दुनिया के नेता राज ठाकरे 

आगे संजय राउत ने कहा कि कोरोना के समय गंगा में हजारों लाशें बह रही थीं। गुजरात में दाह संस्कार के लिए जगह नहीं थी। तब राज ठाकरे को मांग करनी चाहिए कि गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे अब दुनिया के नेता बन गए हैं।