Senior IPS officer Sanjay Pandey
Photo:@ANI/Twitter

    Loading

    मुंबई: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडे (IPS Officer Sanjay Pandey) को सोमवार को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। वह हेमंत नागराले (Hemant Nagrale) की जगह लेंगे। बताया जा रहा है कि, आईपीएस संजय पांडे सोमवार शाम को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कमिश्नर ऑफिस का चार्ज ले सकते हैं। 

    दरअसल एंटीलिया मामले के सामने आने के बाद पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) को उनके पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह 1987 बैच के अधिकारी हेमंत नगराले ने ली थी। नगराले को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

    हेमंत नागराले को एमडी, महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के पद पर पोस्ट किया गया है। वैसे इससे पहले, आईपीएस संजय पांडे ने 9 अप्रैल 2021 से अतिरिक्त प्रभार के रूप में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद का कार्यभार संभाला था।