Navi Mumbai Dangerous Buildings

    Loading

    नवी मुंबई: वर्ष 2022-2023 के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) क्षेत्र में खतरनाक इमारतों (Dangerous Buildings) का विभागवार सर्वेक्षण (Survey) किया गया है। जिसके आधार पर महानगरपालिका क्षेत्र की 514 इमारतों (Buildings) को अति खतरनाक और खतरनाक घोषित (Dangerous Buildings) किया गया है। जिसमें 61 अति खतरनाक इमारतों का समावेश है। जिसे तत्काल खाली करने की जरूरत बताई गई है। इन सभी इमारतों को सी-1 श्रेणी शामिल किया गया हैं। 

    उक्त सर्वेक्षण में 120 इमारतें सी-2 ए श्रेणी की बताई गई हैं, जिन्हें खाली करके संरचनात्मक मरम्मत करने की जरूरत बताई गई है,  जबकि 282 इमारतें सी-2 बी श्रेणी की बताई गई हैं। जिन्हें खाली किए बगैर मरम्मत कराया जा सकता है। वहीं 51 इमारतों को सी-3 श्रेणी में रखा गया है, जिनकी मामूली मरम्मत कराने की जरूरत बताई गई हैं। नागरिकों की जानकारी के लिए उक्त सभी इमारतों की जानकारी मनपा द्वारा वेबसाइट www. nmmc. gov. in पर उपलब्ध कराई गई है। 

    महानगरपालिका को बिजली-पानी काटने का अधिकार

    महानगरपालिका द्वारा जिन 514 इमारतों को नोटिस जारी करके इन इमारतों में रहने वालों को जान-माल का खतरा होने के बारे सूचित किया गया है।  इस नोटिस के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षा के लिहाज से सुझाव के अनुसार तत्काल कदम उठाने के लिए कहा गया है। नोटिस में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन इमारतों को सी-1 श्रेणी में पाया गया है, उनका बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। महानगरपालिका द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बारिश के मौसम में खतरनाक इमारतों और घरों का इस्तेमाल करना खतरनाक होता है। ऐसी इमारतें यदि दुर्भाग्य से दुर्घटनाग्रस्त होती हैं, तो इसके लिए उक्त इमारत में रहने वाले नागरिक जिम्मेदार होंगे।