Vasai chinchoti

Loading

बिहार का फरार नायगांव में गिफ्तार
नायगांव: मुंबई से सटे नायगांव स्टेशन के अंतर्गत पुलिस ने बिहार में शख्स की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतक की पत्नी के कहने पर हत्या को अंजाम दिया था। आरोपी ने कत्ल के बाद शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी (बिहार में) और आरोपी (नायगांव में) को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार राज्य के नवादा जिला अंतर्गत आने वाले रोहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बारापाण्डेया गांव निवासी शिकायतकर्ता सरिता देवी सुनिल रंजक ने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी दौरान बारापाण्डेया गांव क्षेत्र से एक 6 टुकड़े में कटा हुआ मृत पुरुष का शव पुलिस को मिला था। जिसकी पहचान शिकायतकर्ता सरिता देवी ने अपने गुमशुदा पति के रूप में की थी। सरिता देवी की शिकायत पर रोहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को इस हत्या मामले से जुड़े संदिग्ध आरोपी के वसई चिंचौटी इलाके में होने की जानकारी बिहार पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर बिहार पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस उप-आयुक्त, परिमंडल 2 मि.भा.व.वि. को दी। जिसके पश्चात पुलिस उपायुक्त, परिमंडल -2 ने नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को देकर आरोपी की तलाश करने का निर्देश दिया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने दो अलग अलग टीम बनाकर तलाश शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध आरोपी सुजित उर्फ सूरज उमेश सिंग (31) को वसई के चिंचोटी, कामन स्थित साडी कम्पाउण्ड, पाटील पाडा, से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान आरोपी ने हत्या की काबुली करते हुए बताया कि उसने यह हत्या एक साथी रजनीश शर्मा निवासी रोह, जि. नवादा राज्य बिहार कि मदद से किया है। साथ ही बताया कि उसने इस हत्या को मृतक की पत्नी के कहने पर की है। जिसके बाद टीम ने बिहार पुलिस को हत्या में शामिल आरोपी रजनीश शर्मा व सरिता देवी सुनिल रंजक को हिरासत में लेने को कहा है।