sanjay pandey BJP

Loading

  • सरकार बनते ही अल्पसंख्यक नहीं रहेंगे मुसलमान
  • नवी मुंबई में बीजेपी उत्तर भारतीय नेताओं का बड़ा बयान 

सुधीर शर्मा@नवभारत 
नवी मुंबई: नवी मुंबई के नेरुल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में बीजेपी के उत्तर भारतीय नेता चिराग गुप्ता ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब अल्पसंख्यक विभाग का दायित्व हिंदू मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपा गया। उन्होंने दावा किया कि कभी अल्पसंख्यक रहे मुस्लिम समाज की आबादी 20 करोड़ से अधिक हो गई है। इसलिए अब की बार सरकार बनने के बाद मुसलमानों से अल्पसंख्यक का दर्जा छिनने वाला है। 

इस मौके पर मौजूद बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय पांडेय ने दावा किया कि इंडी गठबंधन की चुनौतियों के बीच देश की जनता ने एनडीए को जिताने का मन बना लिया है। जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक के तौर पर ईमानदारी के साथ देश के विकास को नई ऊंचाई दी है। सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलते हुए देश के हर तबके की जनता का विश्वास हासिल किया है। कार्यक्रम में पधारे चिराग गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में सजग काम करने का आह्वान किया। 

नेरुल के पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता संजय पांडेय एवं चिराग गुप्ता खास तौर पर मौजूद थे। उन्होंने यहां दर्जनों लाभार्थियों को सुकन्या समृद्धि कार्ड, आयुष्मान भारत योजना और आरोग्य बीमा कार्ड का वितरण किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चिराग गुप्ता, एड. वंदना सिंह समेत बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय कार्यकर्ता तमाम और पदाधिकारी मौजूद थे।