Pune Molestation Case
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) एक व्यक्ति पर किशोरी से छेड़छाड़ (Molestation Case ) का मामला दर्ज। महाराष्ट्र में रायगढ़ के पनवेल निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने 16-वर्षीय लड़की से कथित छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विनीत नायर (34) के खिलाफ नौ और 10 जनवरी को हुई घटनाओं के लिए नवी मुंबई (Navi Mumbai) के खंडेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी किशोरी को पनवेल में एक एकांत जगह पर ले गया और उसके (किशोरी के) साथ छेड़छाड़ किया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण) और 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(एजेंसी)