Ulhasnagar Municipal Corporation

    Loading

    उल्हासनगर: मुंबई (Mumbail) और ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना के मरीजों (Corona Patients)  की बढ़ती संख्या के साथ ही उल्हासनगर (Ulhasnagar) में भी तीसरी लहर (Third Wave) का असर दिखाई देने लगा है। अन्य एहतियात के अलावा उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन (Ulhasnagar Municipal Administration) ने जिन्होंने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के दोनों डोज लिए है, उन्हें ही प्रवेश देने का आदेश जारी किया है। इनमें अपने कामों के लिए आने वाले नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और महानगरपालिका अधिकारियों- कर्मचारियों का समावेश है। 

    उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय में कोरोना वेक्सीनेशन के दोनों डोस लेने वाले लोगों को ही प्रवेश दिए जाने का कमिश्नर द्वारा फरमान जारी किया गया है। दो डोज पूरी किए बिना दुकानदारी करने और मास्क के बिना घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ भी महानगरपालिका ने अभियान शुरू किया है। 

    वसूल किया गया दंड

    कोरोना  नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतते हुए ऐसे लोगों से शुक्रवार तक 21 हजार दंड वसूल किया गया है। इस आदेश के निर्णय का सभी नगरसेवकों ने स्वागत किया है। लेकिन 6 जनवरी को देखने को यह भी मिला कि आदेश के बावजूद महानगरपालिका के कुछ खास ठेकेदार, उनके आदमी, चाय बेचने वाले और महानगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के समर्थ बेधड़क मुख्य द्वार से आ-जा रहे थे। मुख्यालय के सुरक्षा रक्षकों द्वारा उन लोगों से किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं कि जा रही थी। विगत 3 दिन में शहर में मरीजों के आंकड़ा हजार से ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को महानगरपालिका क्षेत्र में 201 पॉजिटिव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है।  पॉजिटिव होने के बावजूद कश्मीर घूमने गए व्यक्ति पर महागरपालिका ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महानगरपालिका उपायुक्त अजित गोवारी ने भी पॉजिटिव व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीकृत होने की बात की पुष्टि की है। प्रभाग 3 का यह मामला है।