मुख्यमंत्री की आलोचना करने वाले रवींद्र चव्हाण को शिंदे समूह के दीपेश म्हात्रे ने दिया करारा जवाब

    Loading

    कल्याण : मुख्यमंत्री (Chief Minister) की आलोचना (Criticism) करने वाले मंत्री रवींद्र चव्हाण (Minister Ravindra Chavan) को शिंदे समूह के पूर्व सभापति दीपेश म्हात्रे (Dipesh Mhatre) ने करारा जवाब दिया है। जिससे राज्य सरकार में शामिल बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना में खटास बढ़ती जा रही हैं। 

    लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने रविवार को एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान कल्याण शील रोड पर काम की धीमी प्रगति, डोंबिवली शहर में सड़कों पर काम ठप होने के संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संज्ञान में लाया। इसलिए शिंदे फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री रवींद्र चव्हाण ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सीधे संबोधित कर पिछले पाप धोनें की बात की जिसकी सियासी गलियारों में इसकी जोर-शोर से चर्चा हो रही है। रविंद्र चव्हाण के आरोप पर शिंदे की शिवसेना के पूर्व सभापति दीपेश म्हात्रे ने करारा जवाब दिया। चव्हाण ने घोषणा की थी कि कैबिनेट मंत्री बनने के 72 घंटे के भीतर गड्ढों को भर दिया जाएगा। केडीएमसी के पूर्व सभापति दीपेश म्हात्रे ने कैबिनेट मंत्री रवींद्र चव्हाण पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि तीन बार के विधायक चव्हाण ने मंत्री बनने के डेढ़ महीने बाद भी काम कैसे किया। 

    अपने पाप छुपाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं

    रवींद्र चव्हाण भूल गए हैं कि वह कैबिनेट मंत्री हैं। रवींद्र चव्हाण की वजह से 13 साल से डोंबिवली में कई विकास कार्य ठप पड़े हैं। रवींद्र चव्हाण भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी में थे तब उन्हें बताना चाहिए था। उनके विभाग की डोंबिवली में दो सड़कें हैं और उन्हें मंत्री बने डेढ़ महीने हो चुके हैं। लेकिन फिर भी उन दोनों सड़कों का काम शुरू नहीं हुआ है। आलोचना करते हुए दीपेश म्हात्रे ने मंत्री चव्हाण पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने पापों को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन फडणवीस और शिंदे सरकार अच्छे तरीके से काम कर रही है। शुक्राचार्यों को आरोप नहीं लगाने चाहिए। म्हात्रे ने यह भी आलोचना की कि पिछले दो वर्षों से विधायक कोई जनहित कार्य करने की बजाय आरोप लगाने में अपना दिन बिता रहे हैं।