Thane Municipal Corporation
Representative Pic

    Loading

    ठाणे.  2017 में महानगरपालिका  सार्वजनिक चुनाव (Municipal Public Election) में चार सदस्यीय पद्धति (Four-Member Method) द्वारा चुनाव कराया गया था। जिसमें कुल 33 प्रभागों में 131 नगरसेवक चुनकर आए थे। 65 वार्डों में पुरुष और 66 वार्डों पर महिला नगरसेवक चुनी गई थी जोकि वर्तमान बॉडी में कार्यरत है। लेकिन इस बार चार के बजाय तीन सदस्यीय प्रभाग के तहत चुनाव कराया जाने वाला है।

    ऐसे में महिलाओं को प्रभाग रचना में समाहित करने और आरक्षण डालते समय परेशानी का सामना संबंधित विभाग को करना पड़ सकता है। क्योंकि पिछले महानगरपालिका चुनाव में चार सदस्यीय प्रभाग रचना में एक प्रभाग में दो पुरुष और दो महिलाओं को शामिल किया गया था। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार 50 फीसदी महिलाओं के आरक्षण पर नजर डाली जाए पुरुष की तुलना में एक महिला अधिक चुनी जाने वाली है। अर्थात इस बार 66 सीटें महिलाओं के आरक्षित रखी गई है। जबकि पुरुष सिर्फ 65 वार्डों पर ही चुनाव लड़ सकते है। 

    परिसर में नगरसेवकों की वृद्धि हुई 

    गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए ठाणे महानगर पालिका के चुनाव में कुल 33 बहुसदस्यीय प्रभागों में से कुल 131 नगरसेवक चुने गए थे। दिवा में जनसंख्या की बढ़ोत्तरी का नया विक्रम स्थापित होने के कारण तीन पैनल में कुल 11 नगरसेवक चुने थे। वहीं शिवसेना और भाजपा का गढ़ माना जाने वाला ठाणे शहर के मध्य हिस्सों से 20 नगरसेवक चुने गए। जबकि नए प्रभाग रचनानुसार कलवा, मुंब्रा, दिवा परिसर में नगरसेवकों की संख्या बढ़ी थी और पुराने शहर में नगरसेवक घटे।  हालांकि घोडबंदर परिसर में नगरसेवकों की वृद्धि हुई थी।

    वर्तमान समय में इस प्रकार है आरक्षण 

    महानगरपालिका में कुल 131 नगरसेवक चुने गए थे। जिसमें से अनुसुचित जाति की सीट पर नौ नगरसेवक  वर्तमान समय में है। तो वहीं अनुसूचित जनजाति की सीट पर 3, ओबीसी की सीट पर 35 नगरसेवक चुने गए थे और वर्तमान महानगरपालिका की बॉडी अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इसी तरह सर्वसाधारण प्रवर्ग में से 84 नगरसेवक चुने गए थे। इसी तरह यदि महिला नगरसेवकों पर नजर डाले तो वर्तमान समय में कुल 66 सीटों पर महिला नगरसेवक कार्यरत है। इसमें से अनुसूचित जाति की 5 महिलाएं नगरसेवक है। जबकि, अनुसूचित जनजाति की 2 नगरसेविका, ओबीसी की 18 और सर्वसाधारण प्रवर्ग 41 महिलाएं वर्तमान समय में काम देख रही है।