Friends beat student to death
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

ठाणे: नवी मुंबई के तुर्भे (Turbhe) में 17 वर्षीय एक छात्र (Student) को उसके कॉलेज के छह साथियों (Friends) ने कथित तौर पर पीट (Beat) पीटकर मार डाला, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर एक बजे कॉलेज के बाहर हुई जिसमें जान गंवाने वाले छात्र का एक दोस्त भी घायल हो गया है। 

वरिष्ठ निरीक्षक अजय शिंदे ने कहा, ‘‘आरोपियों ने छात्र को लात-घूसे मारे जिससे उसकी जान चली गयी गयी। उन्होंने उसके दोस्त को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस अपराध के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ” 

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एपीएमसी थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा करना) और अन्य प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।