Maharashtra-Police

    Loading

    ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्तालय (Thane Police Commissionerate) के अंतर्गत आने वाले कोपरी पुलिस स्टेशन (Kopri Police Station) को अब हक की इमारत (Building) मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले इस पुलिस स्टेशन के लिए राज्य सरकार (State Govt.) ने कोपरी में आनंदनगर जकात नाका स्थित सीएनजी पंप के पास जमीन का प्लॉट मंजूर किया है। वर्तमान में कोपरी पुलिस के पास खुद का इमारत नहीं होने के कारण वह अस्थाई रूप से किराए पर काम हो रहा था। 

    गृह विभाग द्वारा नया कोपरी पुलिस स्टेशन निर्माण का निर्णय लिया गया

    कोपरी पुलिस स्टेशन कोपरी के मीठबंदर इलाके में स्थित है। कार्यालय में जगह की कमी के कारण इस पुलिस स्टेशन में कर्मचारियों के बैठने तक की जगह नहीं थी। बरसात के दिनों में भी पुलिस स्टेशन की छत टपकती थी। पुलिस स्टेशन की दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं। इसलिए गृह विभाग द्वारा नया कोपरी पुलिस स्टेशन की इमारत बनाने का निर्णय लिया गया। यह पुलिस स्टेशन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुँच गया था। ऐसे में कोई घटना न घट जाए इसलिए पुलिस स्टेशन को अस्थाई अस्थायी रूप से वन विभाग के परिसर से संचालित किया जा रहा है। लेकिन यह जगह भी पुलिस के लिए काफी नहीं है। राज्य सरकार चार साल से प्लॉट की तलाश कर रही थी। पिछली सरकार में जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जिले के पालकमंत्री थे, तब उन्होंने यहां पुलिस स्टेशन के निर्माण को आगे बढ़ाया था। लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों से पुलिस को जगह नहीं मिल पा रही थी। इसका खामियाजा कोपरी पुलिस को भुगतना पड़ा। 

    नागरिकों को भी परेशानी होती है

    इस अस्थायी पुलिस स्टेशन में कोई पुलिस का कस्टडी रूम भी नहीं है। इसलिए गिरफ्तार आरोपी को वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन में रखना पड़ता था। काम के लिए कोपरी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायतों को लेकर आने वाले नागरिकों के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं थी। इससे नागरिकों को भी परेशानी होती है।  अंत में, आनंद नगर जकात नाका में सीएनजी पंप के पास 500 वर्ग फूट की सरकारी जमीन उपलब्ध कराई गई है। इस जमीन पर तीन मंजिला इमारत बनेगी। इससे कोपरी वासियों के साथ पुलिसकर्मियों को विशाल स्थान उपलब्ध होगा।