प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ महानगरपालिका करेगा सख्त कार्रवाई

    Loading

    कल्याण : प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (Plastic) के इस्तेमाल करने के खिलाफ महानगरपालिका (Municipal) सख्त हो गई और नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक (Banned Plastic) का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए महानगरपालिका द्वारा जन जागरूकता (Public Awareness) मुहिम भी चलाई जा रही हैं, पिछले वर्ष के दौरान सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर दंडात्मक कार्रवाई (Punitive Action) में 25,66,000 रुपए दंड की वसूली की गई थी, प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल पर महानगरपालिका सख्त हो गई हैं। 

    कार्रवाई के लिए बनाई गई टीम

    भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जल वायु परिवर्तन मंत्रालय के 12 अगस्त 2021 के अध्यादेश के अनुसार 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विजय सूर्यवंशी के निर्देश पर इस संबंध में कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की गई है। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 8,529 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया है और संबंधित व्यक्तियों से 25,66,000 रुपए की अर्थदंड की राशि वसूल की गई है। 

    चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

    हाल ही में टीम के द्वारा एक संयुक्त निरीक्षण किया गया है और इसकी अपील की जा रही है, कि महानगरपालिका सिंगल प्लास्टिक जैसे आइसक्रीम प्लास्टिक , थर्मोकोल प्लास्टिक प्लेट, कप ग्लास, गुब्बारों के लिए इस्तेमाल होने वाले चम्मच के उपयोग से बचने के लिए सिंगल प्लास्टिक इस्तेमाल के विरोध में जन जागरूकता मुहिम चलाई जा रही हैं, घनकचरा विभाग के उपायुक्त बाळासाहेब चव्हाण पर्यावरण प्रदूषण मंडळ कल्याण के रिजनल ऑफिसर देविदास कोपरकर उपप्रादेशिक अधिकारी उपेंद्र कुलकर्णी, देवेन सोनी के मार्गदर्शन में यह मुहिम चलाई जा रही हैं और महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई करने की चेतावनी देते प्लास्टिक इस्तेमाल नही करने की अपील की जा रही है।