जितेंद्र आव्हाड ने जताई गिरफ्तारी की आशंका, बोले- ज्यादा से ज्यादा 28 दिन जेल में बिताने होंगे, अब आम लोगों की लड़ाई लड़ेंगे

    Loading

    ठाणे : राज्य के पूर्व गृहनिर्माण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) विधायक जितेंद्र आव्हाड (MLA Jitendra Awhad) को एक बार फिर गिरफ्तारी (Arrested) का डर सता रहा है। लेकिन वे इसके लिए डरने वाले नहीं है। आव्हाड का कहना है कि उन पर कुछ दिनों पहले 48 घंटे में उनके खिलाफ दो अपराध दर्ज किये गए थे। जिससे उन्हें सीबीआई (CBI) के घेरे में लाया जा सकें। परंतु उन पर दर कुल 24 मामलों में से 22 अपराधों से छुटकारा मिल गया है और दो मामले ही वर्तमान समय में दर्ज है और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा 28 दिन ही जेल में रहना पड़ सकता है। जिसके लिए वे जेल में रहकर सूखी रोटी, बेस्वाद दाल भी खाने के लिए तैयार है। परंतु आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के जन्मदिन के पूर्व संध्या के अवसर पर शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे के नेतृत्व में ठाणे में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बोलते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए यह बयान दिया। आव्हाड ने कहा कि आगामी महानगरपालिका चुनाव कब होंगे यह कहना मुश्किल है। जब तक चुनाव नई सरकार के अनुकूल नहीं होते, मुझे ऐसा नहीं लगता की तब तक चुनाव होने की संभावना नहीं है और नई सरकार के लिए माहौल कभी भी अनुकूल नहीं होगा। यह कहना मुश्किल है। लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को महानगरपालिका चुनाव में अधिक सीटें लाने के लिए एकजुट होकर मेहनत करना होगा। 

    कार्यकर्ताओं को दी किसी भी झांसे में न आने की नसीहत 

    आव्हाड ने कहा कि महाराष्ट्र में वर्तमान समय में जो हो रहा है इससे यह पता चल रहा है कि महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। किसी का गुस्सा निकालने के लिए उसका घर उजाड़ दिया जा रहा है। उसे अपराध में फंसाने के लिए महाराष्ट्र में इस तरह की चीजें हो रही हैं और यह कानून को अपने हाथ में रखकर किया जा रहा है। आव्हाड ने कहा कि एक महीने पहले क्या हुआ सबको पता है। अब चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले हमारे एक कार्यकर्ता और उसके भाइयों को जेल में डाल दिया गया है। आव्हाड ने कहा, लेकिन ध्यान रहे कि कार्यकर्ता बिना आंदोलन के नहीं रह सकता है। किसी को नाराज करने के लिए उस पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ये लोग कानून को हाथ में रखकर दबाव बना कर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाद में पूछताछ की जा रही है। लेकिन, गिरफ्तारी के डर से हम किसी के पैर नहीं गिर सकते और न ही गिर सकते हैं। हम लड़ने के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि कार्यकर्ता तैयार रहेंगे तभी मैं किसी भी मोर्चे पर लड़ सकता हूं, इसलिए अब कार्यकर्ताओं के डराने-धमकाने और धोखे के रूप शुरू होंगे। उनके झांसे में न आएं। हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा। उनके पास बहुत पैसा है लेकिन हमारे जैसा वफादार कार्यकर्ता कोई नहीं है।