खसरे के रोकथाम पर NMMC का फोकस, सर्वेक्षण और टीकाकरण पर दिया जा रहा जोर

    Loading

    नवी मुंबई: खसरे (Measles) की रोकथाम करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका ( Navi Mumbai Municipal Corporation) द्वारा विशेष रूप से फोकस किया गया है। इसके लिए महानगरपालिका द्वारा खसरे के संक्रमितों का पता लगाने के लिए महानगरपालिका क्षेत्र में सर्वेक्षण (Survey) कराया जा रहा है। इस संक्रमण से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बच्चों का टीकाकरण (Vaccination) किया जा रहा है। इस अभियान के तहत महानगरपालिका क्षेत्र 4 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुहूगांव, सीबीडी बेलापुर, करावे, पावने में अतिरिक्त खुराक और शून्य खुराक देने के लिए 83 बूथ बनाए गए। जहां पर 5,366 बच्चों का किया गया टीकाकरण किया गया।

    उक्त विशेष टीकाकरण अभियान के तहत प्रथम चरण में महानगरपालिका के पावने स्थित नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के में 19 बूथों पर बच्चों 1,596 को खसरे से बचाव के लिए अतिरिक्त खुराक दी गई। वहीं जुहूगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के 17 बूथों पर 60 बच्चों जीरो डोज और 1,405 बच्चों को अतिरिक्त खुराक दी गई। इसी प्रकार करावे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के 20 बूथों पर 59 बच्चों को जीरो डोज और 1,025 बच्चों को अतिरिक्त डोज दिया गया, जबकि सीबीडी बेलापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र के 27 बूथों पर 59 बच्चों को जीरो डोज और 1,162 अतिरिक्त डोज दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 178 बच्चों को जीरो डोज और 5,188 बच्चों को अतिरिक्त खुराक यानी कुल 5,366 बच्चों का टीका लगाया गया। जबकि दूसरे चरण में उक्त सभी केंद्रों पर  8,755 बच्चों को अतिरिक्त डोज और 224 बच्चों को जीरो डोज दिया गया।

    खैरने क्षेत्र में 6,406 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य

     कोपरखैरने विभाग के तहत आने वाले खैरने नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र में 9 दिसंबर तक 9 माह से 5 वर्ष तक के 6,406 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 43 बूथों बनाने की योजना बनाई गई है। जिसके लिए यहां के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण का काम चल रहा है। इस क्षेत्र में बच्चों के टीकाकरण की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। क्या बुखार और दाने वाले बच्चे हैं? इसका सर्वे किया जा रहा है। विभिन्न शहरों में खसरे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यबल के साथ विशेष बैठक कर रहे हैं।

    नागरिकों को अपने बच्चों में खसरे के लक्षण जैसे कि बुखार, खांसी, नाक बहना, आंखों में जलन, चेहरे और शरीर पर लाल चपटे दाने दिखाई देने पर घबराना नहीं चाहिए। बच्चों में इस तरह के लक्षण मिलने पर महानगरपालिका के नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या महानगरपालिका अस्पताल में जाना चाहिए। इस संक्रमण की रोकथाम में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

    -राजेश नार्वेकर, कमिश्नर, नवी मुंबई महानगरपालिका