Bhiwandi maha mobile app

    Loading

    भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर विजय म्हसाल (Bhiwandi Municipal Commissioner Vijay Mhasal) द्वारा ड्यूटी पर बिलंब (Delay) से आने वाले तमाम अधिकारी, कर्मचारी पर सख्ती किए जाने का आदेश महानगरपालिका उपायुक्त दीपक पुजारी को दिया गया है। फेस बायोमेट्रिक मशीन (Face Biometric Machine) मुख्यालय में लगी होने के बाद भी महानगरपालिकाकर्मी ड्यूटी पर निर्धारित समय से नहीं आने की शिकायतें बार-बार नागरिकों द्वारा की जाती हैं।  उक्त मुद्दे को बेहद गंभीरता से लेते हुए महानगरपालिका प्रशासन ने मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा हाजिरी (Attendance) और उसके अनुसार वेतन देने का निर्णय लिया है। महानगरपालिका प्रशासन के सख्त कदम से महानगरपालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैं।

    गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर विजय म्हसाल के निर्देशानुसार महानगरपालिकाकर्मियों की समय से हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए अंबरनाथ की निजी कंपनी मैसर्स दिपवन सोल्युशन कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी के मोबाइल में एप्लीकेशन डेट्रा रजिस्टर करवाने के लिए प्रत्येक विभाग को उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी ने 2 दिसम्बर को आदेश जारी किया। 

    14 विभाग के कर्मचारियों ने कराया मोबाइल एप्लीकेशन रजिस्टर 

    मैसर्स दिपवन सोल्युशन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक विभागों के कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क करने के बावजूद कोई सार्थक प्रतिसाद नहीं मिला है। आश्चर्यजनक है कि केवल 14 विभाग के कर्मचारियों द्वारा ही मोबाइल एप्लीकेशन रजिस्टर कराया गया है। 

    …तो कटेगा कर्मचारियों का वेतन

    उपायुक्त दीपक पुजारी ने सभी कर्मचारी और अधिकारियों को मैसर्स दिपवन सोल्युशन कंपनी के मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड और रजिस्टेशन करवाने के लिए 5 दिसम्बर 2022 से 12 दिसम्बर 2022 की समयावधि भी जारी की थी। उपायुक्त पुजारी ने चेतावनी दी है कि 12 दिसम्बर के बाद रजिस्टर पर हाजिरी मान्य नहीं होगी। कंपनी के मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कार्यालय में पहुंचने के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं अन्यथा गैर हाजिर समझ कर वेतन काट लिया जाएगा।