File Photo
File Photo

Loading

ठाणे: दिवा में मुंब्रा थाने अंतर्गत एक पुलिस चौकी बनाई गई है, जिसमें कुल 15 स्टाफ है। यहां की आबादी लगभग साढ़े 3 लाख से अधिक है, स्टाफ कम होने के कारण यहां के पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोई बड़ी घटना होने पर मुंब्रा से पुलिस बल को आना पड़ता है।  स्टाफ बल कम होने के कारण रात में समुचित गश्त भी नहीं हो पाती है। आबादी के हिसाब से पुलिस स्टाफ  की कमी से मुंब्रा और दिवा जूझ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता ने ठाणे के पुलिस आयुक्त को पत्र देकर दिवा में पुलिस स्टेशन बनाने की मांग की है।

प्रिंट लेने के लिए जाना पड़ता है मुंब्रा पुलिस थाने 

गौरतलब है कि दिवा में यदि कोई भी मामला दर्ज होता है, तो उसका प्रिंट लेने के लिए मुंब्रा पुलिस थाने जाना पड़ता है। दिवा से मुंब्रा पुलिस थाने की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। वहां पर जाने में पैसे और समय की बर्बादी होती है। यहां के जागरूक नागरिकों द्वारा समय-समय पर दिवा में पुलिस स्टेशन बनाने की मांग वर्षों की जा रही है।

दिवा में एक स्वतंत्र पुलिस स्टेशन बनाने की मांग फिर से की

जिसे ध्यान में रखते हुए ठाणे शहर भाजपा कार्यकर्ता पंकज सिंह ने दिवा में एक स्वतंत्र पुलिस स्टेशन बनाने की मांग फिर से की है। सिंह ने अगस्त 2022 में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे व ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से की थी। लेकिन इस संबंध में अब तक कोई निर्णय पुलिस आयुक्त ने नहीं लिया है।