Ganpat Gaikwad to Police custody till 14th February
गणपत गायकवाड

Loading

ठाणे: ठाणे (Thane) जिले की एक अदालत ने एक पुलिस थाने के भीतर शिवसेना (Shiv Sena) के एक स्थानीय नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक गणपत गायकवाड (Ganpat Gaikwad) को शनिवार को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

गायकवाड और दो अन्य को शाम को उल्हासनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एफसीजेएम ए ए निकम ने तीनों को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि विधायक ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड पर गोलियां चला दी थीं। महेश गायकवाड का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीँ पुलिस ने माना है कि यह आत्मरक्षा नहीं है।  

(एजेंसी इनपुट के साथ)