The accused who ransacked the office of former BJP state office bearers Prakash Makhija arrested

    Loading

    उल्हासनगर : उल्हासनगर (Ulhasnagar) में बिगड़ते कानून व्यवस्था (Law and Order) को लेकर पुलिस (Police) विभाग (Department) ने सख्ती (Strictly) बरतना शुरू करते हुए उत्पात (Violence) मचाने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। भाजपा नेता (BJP Leader) प्रकाश मखीजा (Prakash Makhija) के आफिस में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले संदिग्ध आरोपी जगदीश लबाना उर्फ जग्गू सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। जग्गू अब 3 दिन के पुलिस रिमांड पर है।

    जग्गू सरदार ने 5 हजार रूपए की मांग पूरी नहीं होने पर उल्हासनगर महानगरपालिका में भाजपा की नगरसेविका जया मखीजा के पति और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य प्रकाश मखीजा के निजी कार्यालय में शनिवार की देर शाम तोड़फोड़ की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजेंद्र कदम और क्राइम पुलिस निरीक्षक गोरे के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने कल्याण के नेवाली नाके के एक होटल से जग्गू सरदार को रविवार को गिरफ्तार किया है।

    परिसर में रस्सी से बांधकर घुमाया

    उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के इस सराहनीय कार्य का शहर के व्यापारियों ने स्वागत किया है। उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार आयलानी, मनोज साधनानी, प्रदीप रामचंदानी आदि ने भाजपा नेता प्रकाश मखीजा के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को पकड़ने की बात की थी। जानकारी यह भी है पुलिस ने जग्गू की दहशत कम करने के लिए परिसर में रस्सी से बांधकर घुमाया।