KDMC में लेटलतीफ कर्मचारियों की लगी भारी कतार, अपर आयुक्त ने कहा नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई

    Loading

    कल्याण : कल्याण – डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय (Kalyan – Dombivli Municipal Corporation Headquarters) में लंबी कतार (Queue) देखी गई। यह कतार नगर निगम के उन अधिकारी (Officers) और कर्मचारियों (Employees) की थी जो देर से आए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के सुबह 10:00 बजे केडीएमसी कार्यालय में उपस्थित होने की उम्मीद है। लेकिन चूंकि कोरोना काल से ही बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगी हुई है। इसलिए केडीएमसी के अधिकारी कर्मचारी एक-डेढ़ घंटे की देरी से कार्यालय आ रहे थे। इसलिए महानगरपालिका में काम के लिए आने वाले नागरिकों को एक घंटे तक खड़ा रहना पड़ता था और अक्सर शिकायत की जाती थी। आखिरकार केडीएमसी के अपर आयुक्त सुबह महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचे और महानगरपालिका मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर आ रहे लेटलतीफ अधिकारी कर्मचारियों की हाजिरी ली और देरी से आने के लिए अतिरिक्त आयुक्त ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

    सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय का समय सुबह पौने 10 बजे से शाम पौने 6 बजे तक है। कल्याण – डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय में लेटलतीफ   आने का काम चल रहा है। कोरोना के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद कर दी गए था। उसके बाद यह अभी तक शुरू नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि यह बंद बायोमेट्रिक उपस्थिति हाजिरी लेटलतीफ स्टाफ अधिकारियों के रास्ते में रोड़ा बन गई थी। महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के जहां सुबह पौने 10 बजे कार्यालय आना आवश्यक है। वहीं ये कर्मचारी अपने कार्यालय में एक घंटे से डेढ़ घंटे की देरी से आते हैं। जिसके चलते महानगरपालिका में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को इन अधिकारियों का एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था। 

    कारण बताओ नोटिस जारी करने की चेतावनी 

    इसको लेकर कई बार नागरिक शिकायत कर चुके थे। अंतत: महानगरपालिका कमिश्नर ने इस शिकायत पर संज्ञान लिया और मंगलवार को सुबह अपर आयुक्त मंगेश चितले ने महानगरपालिका के प्रवेश द्वार पर खड़े होकर देर से आने वाले इन कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी ली। हैरानी की बात यह है कि देर से आने वालों में कार्यकारी अभियंता के साथ मुख्य लेखा अधिकारी भी शामिल रहे। इस संबंध में अपर आयुक्त मंगेश चितले ने इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।