mumbai club
Representative Photo

    Loading

    ठाणे: महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (Maharashtra Industrial Development Corporation) ने जांभूल जल शोधन केंद्र में उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू किया है। इस कार्य के प्रथम चरण में कुछ अतिरिक्त करने के लिए सोमवार 30 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे से मंगलवार 31 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक शटडाउन ( Shut Down) रहेगा। 

    नतीजतन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने एक पत्र में सूचित किया है कि इस अवधि के दौरान 24 घंटे पानी की आपूर्ति बंद रहेगी । टीएमसी ने लोगों से संभलकर पानी के उपयोग की अपील की है।

    इन इलाकों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति

    इस कारण सोमवार को दोपहर 12.00 बजे से मंगलवार दोपहर 12.00 बजे तक ठाणे महानगरपालिका की सीमा में मुंब्रा बाईपास से मुंब्रा फायर ब्रिगेड (किस्मत कॉलोनी, चांद नगर, एमएम वैली, अमृत नगर, अलमास कॉलोनी) और कलवा प्रभाग समिति के विटावा, कलवा गांव, मनीषानगर, खारीगांव। वहीं,  पारसिक नगर, कलवा पूर्व और कोलशेत कुछ क्षेत्रों में और दिवा प्रभाग समिति और मुंब्रा प्रभाग समिति के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। उपरोक्त शटडाउन के कारण अगले एक से दो दिन तक पानी की आपूर्ति बहाल होने तक लो प्रेशर जलापूर्ति की संभावना बनी हुई है। ठाणे महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से पानी को स्टोर करने की अपील की है।

    मुंबई में भी नहीं होगी जलापू्र्ति

    वहीं मुंबई  के भांडूप में पाइपलाइन की मरम्मत और 4,000 मिमी व्यास की पाइप बदलने के साथ वाल्व लगाने का भी कार्य किया जाएगा। इस कारण से 30 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी सुबह तक पानी मुंबई के 12 वार्डों में पानी आपूर्ति ठप होगी। बीएमसी  ने लोगों से पानी को संभालकर उपयोग करने की अपील की है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) जल विभाग के मुख्य अभियंता पुरुषोत्तम मालवदे ने बताया कि पश्चिमी उपनगर के नौ वार्ड, के ईस्ट, के वार्ड वेस्ट, पी साउथ वार्ड, पी नॉर्थ वार्ड, आर साउथ वार्ड, आर सेंट्रल वार्ड, आर नॉर्थ वार्ड, एच ईस्ट वार्ड, एच वेस्ट वार्ड, एस वार्ड, एन वार्ड और एल वार्ड के इलाकों पानी की आपूर्ति ठप रहेगी।