ARREST
प्रतिकात्मक तस्वीर

    Loading

    मुंबई : मुंबई (Mumbai) पुलिस (Police) ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया है जो एक यूट्यूबर (Youtuber) है। उनके फेसबुक एकाउंट और यूट्यूब चैनल पर भारी संख्या में फॉलोअर्स है। मुंबई में वीबी नगर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर ने आरोपी की पहचान अभिमन्यु गुप्ता के रूप में की है। जिसकी उम्र 30 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार हथियार, नकली आभूषण, 14 मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिमन्यु गुप्ता पिछले हफ्ते कुर्ला में एक बंद घर में घुसकर सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था।

    जब घर के लोग अपने घर वापस लौटे और गहनों को गायब पाया तो इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस स्टेशन में कराई। सब-इंस्पेक्टर पद्माकर पाटिल ने कहा कि उन्हें आरोपी अभिमन्यु गुप्ता को पकड़ने में काफी पापड़ बेलने पड़ें। जिसमें उन्हें 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी पड़ी। आरोपी की पहचान करने में इसलिए मुश्किल हो रही थी, क्योंकि अभिमन्यु गुप्ता टोपी और फेस मास्क पहनकर वारदात को अंजाम देता था, लेकिन जब आरोपी ने अपने चेहरे से फेस मास्क और टोपी हटाया तो उसकी पहचान टिकटॉकर अभिमन्यु गुप्ता के रूप में हुई।

    आरोपी अभिमन्यु गुप्ता के इंस्टाग्राम पर कई बड़ी हस्तियों के साथ वीडियो और तस्वीरें है। पुलिस ने आगे बताया कि उन्हें जैसे ही ये खबर मिला कि आरोपी कुर्ला में है तो तुरंत पुलिस एक्टिव हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। सब-इंस्पेक्टर पद्माकर पाटिल ने बताया कि आरोपी ने खुद कबूल किया कि वो अब तक मुंबई में 15 से अधिक घर के ताले तोड़ चुका है साथ ही उसने ये भी कबूल किया कि वो ये सारी चोरियां ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए करता था। पुलिस ने बताया की आरोपी ने कैसिनो जाने की बात भी कबूली है।