Sharad Pawar
FILE- PHOTO

    Loading

    मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और सीनियर नेता शरद पवार (Sharad Pawar) को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स बिहार (Bihar) से पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आज अदालत (court) में उसकी पेशी होगी। शरद पवार  को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात शख्स ने शरद पवार के घर सिल्वर ओक पर फोन कर पूर्व रक्षा मंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

    मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायण कुमार सोनी (Narayan Kumar Soni) नामक व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उसने कल राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर फोन किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।  

    नारायण कुमार सोनी ने कॉल कर यह भी कहा है कि वो मुंबई आकार देशी कट्टे से उन्हें जान से मार देगा। फोन करने वाले शख्स ने यह धमकी हिंदी में दी और बंगले पर पोस्टेड पुलिस ऑपरेटर की शिकायत पर मुंबई के गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। 

    गौरतलब है कि बीते मई महीने में भी, शरद पवार को सोशल मीडिया पर मौत की धमकी मिली थी, जिसे लेकर तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार में हड़कंप मच गया था। दरअसल तब NCP सुप्रीमो पवार का जिक्र करते हुए मराठी में 11 मई की दी गयी धमकी में कहा गया था कि, “बारामती के ‘गांधी’ और बारामती के लिए नाथूराम गोडसे तैयार करने का समय आ गया है।