manoj jarange patil

Loading

मुंबई. मुंबई में एक होटल के बाहर कथित तौर पर हंगामा करने के लिए मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के पांच समर्थकों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस होटल में वह व्यक्ति रुका हुआ था जिसने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता की आलोचना की थी।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बम्बई पुलिस अधिनियम के तहत दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि वे मराठा आरक्षण आंदोलन के संदर्भ में जरांगे के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के बारे में कार्यकर्ता अजय महाराज बारस्कर से स्पष्टीकरण मांगना चाहते थे। उन्होंने कहा, “शुक्रवार की शाम छह बजकर 45 मिनट पर मराठा आरक्षण समर्थकों का एक समूह चर्चगेट इलाके में एक होटल के बाहर एकत्र हुआ, जहां बारस्कर मौजूद थे। होटल के बाहर तैनात पुलिस ने उनमें से पांच को हिरासत में ले लिया।”

अधिकारी ने पुष्टि की कि हिरासत में लिये गये लोग जरांगे के समर्थक हैं। उन्होंने कहा, “हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।” जरांगे जालना में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती से राज्य में मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। (एजेंसी)