Video : BMC marshal publicly thrashed in Mumbai, watch Viral Video

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में बीएमसी (BMC) के क्लीन अप मार्शल (Clean Up Marshal) से एक बार फिर बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस चौंकाने वाली घटना में मुंबई की सड़क पर क्लीन अप मार्शल और पब्लिक के बीच हाथापाई हुई है। इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है जो तेज़ी से अब वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को बीएमसी के क्लीन अप मार्शल द्वारा घूंसा मारते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पब्लिक को उसे बुरी तरह से पीटते हुए देखा जा सकता है। 

    खबर है कि, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि, यह वीडियो सेनापति बापट मार्ग स्थित माटुंगा इलाके में मंगलवार दोपहर की घटना का है। घटना में कथित रूप से घायल हुए बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा नियुक्त मार्शल ने शिवाजी पार्क पुलिस थाने में घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराई है। पिछले साल मार्च में कोविड -19 के प्रकोप के बाद, बीएमसी ने सार्वजनिक क्षेत्रों में जाते समय फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। ऐसा नहीं करने वालों के लिए, नगर निगम द्वारा नियुक्त क्लीन अप मार्शल 200 रुपये का जुर्माना लगाते हैं। 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, मार्शल एक व्यक्ति को घूंसा मारता है, जिसके बाद उसके आसपास जमा हुई भीड़ ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, घटना के तुरंत बाद दर्ज की गई शिवाजी पार्क पुलिस को दी गई शिकायत में मार्शल ने कहा है कि, उसने एक महिला पर फेस मास्क नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया और आसपास के कुछ अज्ञात लोगों ने गलत समझा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।