नयी दिल्ली. जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) की पैथर्स पार्टी (Panthers Party) से दो बार विधायक रहे बलवंत सिंह मनकोटिया (Balwant Singh Mankotia) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राजीव चंद्रशेखर, महासचिव व जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग तथा भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में मनकोटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Former MLA from Jammu's Udhampur, Balwant Singh Mankotia joins Bharatiya Janata Party in Delhi pic.twitter.com/SEK8ayZEOD
— ANI (@ANI) September 29, 2022
जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे मनकोटिया पैंथर्स पार्टी में अंतरकलह के चलते करीब डेढ़ वर्ष पहले अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में आम आदमी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। (एजेंसी)